लेनोवो के सभी स्मार्टफोन अब मोटो ब्रांड के तहत होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

लेनोवो के सभी स्मार्टफोन अब मोटो ब्रांड के तहत होंगे लॉन्च: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • लेनोवो की परफॉर्मेंस तीन से ज्यादा बेहतर दूसरे देशों में रही है
  • कंपनी ने मंगलवार को मोटो एम फोन लॉन्च किया है
  • कंपनी में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं
विज्ञापन
लेनोवो ने अपना मोटो एम स्मार्टफोन मंगलवार को चीन में लॉन्च किया था। इसके साथ ही मोटो एम स्मार्टफोन को चान में कंपनी के स्टोर व वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि अब भविष्य में लॉन्च होने वाले कंपनी के सभी स्मार्टफोन लेनोवो की जगह 'मोटो' ब्रांड के तहत लॉन्च होंगे।

पिछले हफ्ते लेनोवो की कमाई के परिणामों के बाद कैंपेन एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने सभी स्मार्टफोन के लिए मोटो ब्रांड का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब मोटो ब्रांड की अपनी कोई पहचान नहीं रहेगी। इससे पहले, कंपनी मोटो स्मार्टफोन को लेनोवो ब्रांड से अलग लॉन्च कर रही थी ताकि दोनों ब्रांड में फर्क किया जा सके। अब, इस फैसले के बाद, लेनोवो द्वारा डिज़ाइन और बनाए जाने वाले सभी स्मार्टफोन 'मोटो' ब्रांड के साथ आएंगे।

'मोटो' ब्रांड के तहत आने वाली कई सीरीज़ जैसे एक्स, ई और जी को हाल ही में आए 'एम' से बदला जा सकता है। इससे दो ब्रांड के एक होने का पता चलेगा।

कंपनी द्वारा लिए गए इस फैसले का कारण कंपनी में बड़े स्तर पर किए जाने वाला बदलाव है। इनमें कंपनी के को-प्रेसिडेंट और कंपनी के मोबाइल बिज़नेस ग्रुप के एसवीपी का बदलाव शामिल है।

कंपनी ने इंटेल, अल्काटेल-लूसेंट और माइक्रोसॉफ्ट से कई वरिष्ठ लोगों को काम पर रखा है। लेनोवो का लक्ष्य एक हार्डवेयर कंपनी से 'क्लाउड सर्विस और आर्टिफिशियल इंटेलीज़ेस वाली डिवाइस बनाने पर ध्यान देने के साथ एक कस्टमर-ओरिएंटेड' कंपनी बनने का है।

लेनोवो के चेयरमैन और सीईओ यैंग युआनकिंग के मुताबिक, कंपनी के ब्रांडिंग के फैसले समेत ये बदलाव चीन में स्मार्टफोन बिज़नेस में इसकी परफॉर्मेंस सुधारने के इरादे से किए गए हैं। कंपनी की परफॉर्मेंस चीन के मुकाबले दूसरे देशों में ज्यादा बेहतर रही है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Mobiles, Moto, Moto Smartphones
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »