लेनोवो वाइब एक्स3 बुधवार से मिलेगा, सीमित संख्या में है उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 12:45 IST
लेनोवो ने जानकारी दी है कि वाइब एक्स3 स्मार्टफोन बुधवार को दोपहर 2 बजे से उपलब्ध होगा। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि लेनोवो वाइब एक्स3 हैंडसेट सीमित संख्या में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की साइट पर उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: लेनोवो वाइब एक्स3 का रिव्यू)

याद दिला दें कि लेनोवो ने पिछले महीने वाइब एक्स3 स्मार्टफोन को भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसमें 5.5 इंच का एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। हैंडसेट में रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र सिर्फ एक ही सिम कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वाइब एक्स3 हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 418 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

वाइब एक्स3 में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स 230 सेंसर, एलईडी फ्लैश, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोटोग्राफी के दीवानों के लिए अच्छी खबर यह है कि स्मार्टफोन प्रो मोड, स्मार्ट असिस्ट, स्लो मोशन और लाइटस्केप जैसे सॉफ्टवेयर फ़ीचर के साथ आता है।
Advertisement

भारत में लॉन्च किया गया वाइब एक्स3 फोन 3500 एमएएच की बैटरी से लैस है जो चीन में पेश किए गए वेरिएंट से 100 एमएएच कम है। 4जी एलटीई के अलावा लेनोवो वाइब एक्स3 में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में आईआर ब्लास्टर है जिसे पील ऐप के साथ इस्तेमाल करने पर यूज़र सिनेमा और सीरियल को अपने टेलीविज़न सेट पर देख पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.