लेनेवो वाइब एक्स3 का रिव्यू

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 4 फरवरी 2016 12:06 IST
लेनेवो लगातार नए हैंडसेट पेश कर रही है। कंपनी ख़ास किस्म के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल पेश करने में सफल रही है। वाइब पी1 बड़ी बैटरी वाला फोन है तो वाइब शॉट कैमरा के दीवानों के लिए। वाइब एस1 को लुक को अहमियत देने वाले यूज़र के लिए पेश किया गया है तो वाइब के4 नोट को बजट सेगमेंट के लिए। अब वाइब एक्स3 लॉन्च हुआ है जो एक तरह से लेनेवो का लेटेस्ट फ्लैगशिप हैंडसेट है।

लेनेवो वाइब एक्स3 की कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन इसके फ़ीचर बेहद ही शानदार हैं जो अन्य ब्रांड में ज्यादा कीमत पर मिलते हैं। क्या लेनेवो अपने इस नए प्रोडक्ट से प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने में कामयाब होगी। आइए जानते हैं।
 

लुक और डिजाइन
यह हैंडसेट दिखने में बहुत हद तक वाइब के4 नोट जैसा है। फोन के साथ आपको स्क्रीन प्रोटेक्टर, प्लास्टिक केस, यूएसबी केबल और हेडसेट मिलेंगे। पहली नज़र में स्क्रीन बहुत ही बड़ा नज़र आता है। दायीं तरफ मौजूद पावर और वॉल्यूम बटन हमारी पसंद से थोड़ा ज्यादा नीचे हैं। हाइब्रिड सिम ट्रे मौजूद होने के कारण एक वक्त पर आप डुअल सिम या एक सिम और माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे। पिछले हिस्से में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और उसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी।
Advertisement


बैटरी फोन की एल्यूमीनियम यूनीबॉडी में पूरी तरह से सील है। वाइब एक्स3 केंद्र में 9.3 मिलीमीटर मोटा है। यह हाथों में पूरी तरह से फिट बैठता है। वज़न 175 ग्राम होने के कारण इसके वज़नदार होने का एहसास होगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन
लेनेवो कीमत और परफॉर्मेंस के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब रही है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, एड्रेनो 418 ग्राफिक्स, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है।
Advertisement
 

स्क्रीन का डाइमेंशन 5.5 इंच का है और रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल। अन्य कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइस की तुलना में यह हैंडसेट मात खाता दिखता है। लेकिन कीमत को देखते हुए यह फैसला सही नज़र आता है। डिवाइस में मौजूद 3500 एमएएच की बैटरी के पूरे दिन तक चल जाने की उम्मीद है।

सॉफ्टवेयर
Advertisement
लेनेवो ने अपने वाइब यूआई को ज्यादा साफ-सुथरा बनाने की कोशिश की है जो हमें पसंद आया। नया यूआई बहुत हद तक स्टॉक एंड्रॉयड जैसा नज़र आता है। इसमें अलग से ऐप ड्रॉअर भी दिया गया है। आपके पास कस्टमाइजेशन का भी विकल्प मौजूद होगा, जैसे कि क्विक एक्सेस टॉगल और अनोखा लॉग फ़ीचर जो आपके द्वारा डिसमिस किए गए पुराने नोटिफिकेशन को दिखाता है। हमें आइकन थोड़े बचकाने लगे और आपके पास इसे बदलने का भी विकल्प भी नहीं है। लेनेवो के कई ऐप हैंडसेट पर पहले से इंस्टॉल होंगे। अच्छी बात यह है कि आप इनमें से ज्यादातर को हटा सकते हैं।
 

आपके पास कई कस्टम विकल्प भी हैं। आप स्क्रीन पर दो बार टैप करके फोन को एक्टिव कर सकते हैं, या फिर फ्लिप करके लॉक कर सकते हैं।
 

कैमरा
वाइब एक्स3 में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फ़ेज डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। आप इससे 4K रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। लेनेवो ने वादा किया है कि इसमें फोटोग्राफर के लिए कई फ़ीचर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर सॉफ्टवेयर इंटरफेस से संबंधित हैं, लेकिन हमें ये ज्यादा पसंद नहीं आए।
 

लेनेवो का कस्टम कैमरा ऐप लोड होने में थोड़ा ज्यादा वक्त लेता है और इसे ज़रूरत से ज्यादा आसान कर दिया गया है। ऐप अपने आप रोशनी की पहचान कर लेता है और अपने आप को ढाल लेता है। आप चाहें तो इसे डिसेबल भी कर सकते हैं।

फोटो क्वालिटी आम तौर पर अच्छी थी, लेकिन कई बार डेलाइट शॉट ज्यादा एक्सोपोज़्ड और शेकी थे। कलर काफी डल नज़र आए। कम रोशनी वाले शॉट ठीक-ठाक आए। हमारे हिसाब से ये सिर्फ सोशल मीडिया के काम के हैं। दूसरी तरफ, 4K और 1080 पिक्सल के वीडियो क्रिस्प शूट हुए।

परफॉर्मेंस
लेनेवो के इस हैंडसेट के स्क्रीन पर कलर वाइब्रेंट और इनगेजिंग नज़र आए। आउटडोर विजिब्लिटी में कोई प्रोब्लम नहीं है। डुअल फ्रंट स्पीकर अच्छा काम करते हैं। ये ऊंची आवाज तो देते हैं पर ये बहुत साफ नहीं है।
 

वाइब एक्स3 हाथों में पकड़ने में कंफर्टेबल है। हैंडसेट ने बेंचमार्क टेस्ट में शानदार रिजल्ट दिए। वाइब एक्स3 की बैटरी एक दिन आसानी से चली। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज़ होने से पहले 9 घंटे 33 मिनट तक चली जो हमारी उम्मीद से कम है।

हमारा फैसला
लेनेवो ने बहुत ही सफाई से मार्केट में मौजूद सबसे बेहतरीन स्पेसिफिकेशन दिए हैं। ध्यान रखने वाली बात है कि कीमत भी 20,000 रुपये से कम है। वाइब एक्स3 की कोशिश वनप्लस 2, मोटो एक्स प्ले और नेक्सस 5एक्स को पछाड़ने की है। इस बार कंपनी ने यूज़र एक्सपीरियंस पर ज्यादा जोर दिया है। हम इस बात से चकित हैं कि लेनेवो इस कीमत में कितना कुछ इस हैंडसेट में देने में सफल रही है। इतना तो साफ है कि डिवाइस को बनाने में कई बारीकियों का ध्यान रखा गया है।

अगर यूज़र एक्सपीरियंस सबसे ज्यादा अहमियत रखता है तो लेनेवो को कुछ और सुधार करने की ज़रूरत है। वाइब एक्स3 बहुत ही बड़ा और वज़नदार है, यानी इसे हाथों में रखना और इस्तेमाल करना उतना आसान नहीं। सबसे ज्यादा निराश कैमरे ने किया। हाइब्रिड सिम ट्रे भी इस हैंडसेट के पक्ष में नहीं जाता।

अगर आप इन खूबियों और कमियों के साथ रहने को तैयार हैं तो लेनेवो वाइब एक्स3 'पैसा वसूल' हैंडसेट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.