लेनोवो वाइब एस1 में है डुअल-फ्रंट कैमरा, 15,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 17:31 IST
लेनोवो ने भारत में वाइब एस1 स्मार्टफोन भारत में 15,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें डुअल-फ्रंट कैमरा उपलब्ध होना है। यह फ़ीचर सेल्फी के दीवानों को खूब पसंद आएगा। कंपनी ने हैंडसेट में मौजूद कर्व्ड ग्लास बैक पैनल की तारीफ की है।
 
लेनोवो वाइब एस1 स्मार्टफोन को सबसे पहले सितंबर महीने में बर्लिन में आयोजित आईएफए 2015 ट्रेड शो में पेश किया गया था। इस दौरान लेनोवो वाइब पी1 और लेनोवो वाइब पी1एम को भी पेश किया गया था।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले लेनोवो वाइब एस1 स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे मौजूद हैं। लेनोवो वाइब एस1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है।

यह मात्र 7.8 मिलीमीटर पतला है और इसका वज़न है 132 ग्राम। स्मार्टफोन 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 3जीबी का रैम। स्मार्टफोन 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। डिवाइस 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें 2500 एमएएच की बैटरी होगी। डिवाइस पर्ल व्हाइट और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.