लेनोवो वाइब के5 प्लस का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 8,499 रुपये में लॉन्च

लेनोवो वाइब के5 प्लस का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 8,499 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो वाइब के5 प्लस का नया वेरिएंट 3 जीबी रैम से लैस होगा
  • मार्च में लॉन्च किया गया था लेनोवो वाइब के5 प्लस का 2 जीबी रैम वेरिएंट
  • कंपनी ने नए वेरिएंट की कीमत भी 8,499 रुपये ही रखी है
विज्ञापन
लेनोवो इंडिया ने अपने वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। लेनोवो वाइब के5 प्लस का नया वेरिएंट 3 जीबी रैम से लैस होगा। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी ने नए वेरिएंट की कीमत भी 8,499 रुपये ही रखी है।

याद रहे कि लेनोवो वाइब के5 प्लस हैंडसेट को भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। नया वेरिएंट भी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इस मौके पर फ्लिपकार्ट ने बताया कि उसने लेनोवो ब्रांड के 1 करोड़ से ज्यादा हैंडसेट बेचे हैं।

(पढ़ेंः लेनोवो वाइब के5 प्लस का रिव्यू)

हम आपको लेनोवो वाइब के5 प्लस के स्पेसिफिकेशन याद दिला दें। लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन में (1080x1920पिक्सल) पांच इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ऑक्टा-कोर  प्रोसेसर है। हैंडसेट 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।

फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से (128 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। लेनोवो वाइब के5 प्लस में 2750 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के 3जी पर 15.1 घंटे तक का टॉक टाइम औ 4जी पर 292 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 142x71x8.2 मिलीमीटर और वजन 150 ग्राम है।

स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं। लेनोवो वाइब के5 प्लस डॉल्बी एटमॉस साउंड इंटीग्रेशन के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Vibe K5 Plus 3GB RAM
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »