Lenovo Vibe K5 Note फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिलेगा

मंगलवार यानी 4 जुलाई को लेनोवो वाइब के5 नोट को फ्लिपकार्ट पर 9,499 रुपये में बेचा जाएगा, 3,000 रुपये की छूट के साथ।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 17:09 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने स्पेशल सेल का ऐलान किया है
  • वाइब के5 नोट को फ्लिपकार्ट पर 9,499 रुपये में बेचा जाएगा
  • 3,000 रुपये की छूट के साथ मिलेगा यह स्मार्टफोन
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने स्पेशल सेल का ऐलान किया है। यह सेल Lenovo Vibe K5 Note के लिए आयोजित की जा रही है। मंगलवार यानी 4 जुलाई को लेनोवो वाइब के5 नोट को फ्लिपकार्ट पर 9,499 रुपये में बेचा जाएगा, 3,000 रुपये की छूट के साथ।

दरअसल, फ्लिपकार्ट पर लेनोवो की के-सीरीज़ के स्मार्टफोन की बिक्री की दूसरी सालगिरह आयोजित की जा रही है। फ्लिपकार्ट पर चलने वाली एक दिन की सेल में लेनोवो वाइब के5 नोट के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को सस्ते में बेचा जाएगा। फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि सेल सोमवार रात 12 बजे शुरू होगी जो मंगलवार देर रात 12 बजे तक चलेगी।
Advertisement

इस सेल पर फ्लिपकार्ट के एक अधिकारी ने कहा, "फ्लिपकार्ट की कोशिश यही रही है कि बड़े ब्रांड के साथ साझेदारी कर आम ग्राहकों तक बेहतरीन प्रोडक्ट पहुंचाया जाए। लेनोवो के साथ हमारी साझेदारी बेहद ही सफल रही है जिसकी शुरुआत लेनोवो के3 नोट से हुई थी। इसके बाद लेनोवो के5 प्लस आया, फिर लेनोवो के5 नोट और आखिर में लेनोवो के6 पावर। ये सभी हैंडसेट ब्लॉकबस्टर प्रोडक्ट रहे हैं।"

डुअल सिम वाला के5 नोट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। लेनोवो वाइब के5 नोट पूरी तरह से मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। यह पिछले साल लॉन्च किए गए लेनोवो वाइब के4 नोट का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस हैंडसेट की एक और खासियत फिंगप्रिंट सेंसर है जो रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमस स्पीकर हैं जो के4 नोट की भी अहम ख़ासियतों में से एक है। लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के तौर पर यूज़र के पास 3 या 4 जीबी में से चुनने का विकल्प रहेगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

लेनोवो वाइब के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम (नैनो) फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। के5 नोट में डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.