लेनोवो वाइब के4 नोट का प्रीमियम वुडन एडिशन 11,499 रुपये में लॉन्च

लेनोवो वाइब के4 नोट का प्रीमियम वुडन एडिशन 11,499 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो वाइब के4 नोट का यह प्रीमियम एडिशन अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • स्पेसिफिकेशन के लिहाज से नए वेरिएंट में कुछ भी नया नहीं है
  • अब तक लेनोवो के इस हैंडसेट के 7.5 लाख यूनिट बिक चुके हैं
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने अपने लोकप्रिय वाइब के4 नोट हैंडसेट का प्रीमियम वुडन एडिशन भारत में उपलब्ध कराया है। लेनोवो वाइब के4 नोट का यह वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 11,499 रुपये में उपलब्ध है।

लेनोवो वाइब के4 नोट के वुडन एडिशन और पुराने वाले मॉडल में फ़र्क सिर्फ लकड़ी जैसे नज़र आने वाले बैककवर का है। इसके बाकी फ़ीचर पुराने वाले मॉडल वाले ही हैं।

याद रहे कि लेनोवो वाइब के4 नोट को भारत में जनवरी महीने में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी ने 1,299 रुपये का एंट वीआर हेडसेट भी पेश किया था। आज की तारीख में इसका व्हाइट और ब्लैक वेरिएंट मॉडल अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर 10,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने बताया है कि वह इस हैंडसेट के साढ़े सात लाख यूनिट बेच चुकी है। अभी हाल में ही इस हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट रिलीज किया गया था।

आपको बता दें कि लेनोवो वाइब के4 नोट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के वाइब यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मौजूद है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है और यूज़र को कलर बैलेंस करने का कंट्रोल भी मिलता है। इसमें 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने का काम करेगा 3 जीबी का रैम।

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक)  की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। लेनोवो के इस लेटेस्ट हैंडसेट का वज़न 158 ग्राम है और इसका सबसे पतला हिस्सा 3.8 मिलीमीटर का है। हैंडसेट में मौजूद है 3300 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में डुअल-फ्रंट स्पीकर मौजूद हैं और साथ में डॉल्बी एटमस ऑडियो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »