15 फरवरी से कोई भी खरीद सकता है लेनोवो वाइब के4 नोट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 15:46 IST
फ्लैश सेल के कारण लेनोवो वाइब के4 नोट स्मार्टफोन नहीं खरीद पाने से निराश हैं तो यह ख़बर आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि लेनोवो वाइब के4 नोट 15 फरवरी 2016 से बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध होगा, यानी यूज़र इस तारीख से लेनोवो के इस स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया की साइट से बिना किसी परेशानी के ख़रीद पाएंगे। इसके अलावा वाइब के4 नोट स्मार्टफोन नए व्हाइट कलर वेरिएंट में भी 15 फरवरी से 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

(यह भी पढ़ें: लेनोवो वाइब के4 नोट के 5 नए फ़ीचर जानें और देखें तस्वीरें)
Advertisement

गौरतलब है कि लेनोवो ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट के3 नोट का अपग्रेडेड वर्ज़न वाइब के4 नोट  जनवरी महीने में 11,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी ने एक वर्चुअल रियालिटी हेडसेट भी उपलब्ध कराया था। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।
 

याद दिला दें कि लेनोवो वाइब के4 नोट को पहले फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया था। कंपनी के मुताबिक, 19 जनवरी से अब तक आयोजित फ्लैश सेल में इस हैंडसेट 1 लाख 80 हज़ार यूनिट बिके हैं। अब तक के4 नोट की सेल में हिस्सा लेने के लिए 11 लाख यूज़र ने रजिस्टर किया है।
Advertisement

याद दिला दें कि लेनोवो वाइब के4 नोट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी वाइब यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है।  हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मौजूद है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है और यूज़र को कलर बैलेंस करने का कंट्रोल भी मिलेगा। इसमें 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने का काम करेगा 3 जीबी का रैम।
Advertisement

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। लेनोवो के इस लेटेस्ट हैंडसेट का वज़न 158 ग्राम है और इसका सबसे पतला हिस्सा 3.8 मिलीमीटर का है। हैंडसेट में मौजूद है 3300 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में डुअल-फ्रंट स्पीकर मौजूद हैं और साथ में डॉल्बी एटमस ऑडियो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.