लेनोवो फैब 2 प्रो 'टैंगो' स्मार्टफोन में है 4 कैमरे और 6.4 इंच डिस्प्ले, जानें खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 जून 2016 11:08 IST
सैन फ्रांसिस्को में चल रहे लेनोवो टेक वर्ल्ड 2016 में कंपनी के चेयरमैन और सीईओ ने गुरुवार को पहला कंज्यूमर फेसिंग प्रोजकेट टैंगो स्मार्टफोन की घोषणा की। इस लॉन्च के साथ ही गूगल ने इस प्रोजेक्ट को टैंगो नाम दिया है।

गूगल के साथ मिलकर विकसित किए गए लेनोवो फैब 2 प्रो स्मार्टफोन में 'एआर और वीआर को यूजर के जीपीएस की तरह' बनाया गया है। यह स्मार्टफोन रिटेल स्टोर में सितंबर से दुनिया भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लेनोवो का कहना है कि यह स्मार्टफोन अगस्त में ऑऩलाइन स्टोर पर मिलना शुरू हो जाएगा। लेनोवो फैब 2 प्रो की कीमत 499 डॉलर (33,500 रुपये ) रखी गई है।
Advertisement

प्रोजेक्ट टैंगो को मशीन विजन पर केंद्रित है। एक कैमरा और सेंसर सेटअप के साथ यह मोशन ट्रैकिंग, डेप्थ परसेप्शन और एरिया लर्निंग प्रोवाइड कराता है। यह रियलिटी ऐप्लिकेशन जैसे इंडोर नेविगेशन, सर्च और गेमिंग भी इनेबल कर सकता है। डेप्थ सेंसिंग के साथ इसे वर्चुअल रियलिटी में गेस्चर ट्रैकिंग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

इन सभी फीचर को इनेबल करने के लिए, लेनोवो फैब 2 प्रो में 6.4 इंच क्यूएचडी आईपीएस डिस्प्ले और कुल 4 कैमरा दिए गए हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एक 16 मेगापिक्सल रियर आरजीबी कैमरा, एक इमेजर और एक एमीटर के साथ डेप्थ सेंसिंग इन्फ्रारेड कैमरा और एक मोशन ट्रैकिंग कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम है। फैब 2 प्रो में 4050 एमएएच बैटरी है जिसके 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का वादा किया गया है। फैब 2 प्रो में स्पीकर के लिए डॉल्बी एटमॉस ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा 3डी साउंड रिकॉर्डिंग के लिए डॉल्बी 5.1 कैप्चर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Advertisement

लेनोवो ने एक स्पेशल टैंगो ऐप स्टोर की भी घोषणा की जिसमें लॉन्च के समय 25 ऐप होंगे। साल के अंत तक टैंगो ऐप के 100 ऐप से लैस होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

इसके साथ ही कंपनी ने लेनोवो फैब 2 (कीमत, 199 डॉलर या करीब 13,500 रुपये) और लेनोवो फैब 2 प्लस (299 डॉलर या करीब 20,000 रुपये) स्मार्टफोन भी पेश किए। दोनों स्मार्टफोन में 6.4 इंच डिस्प्ले है लेकिन फैब 2 में एचडी डिस्प्ले जबकि फैब 2 प्लस में फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है।

फैब 2 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फैब 2 प्लस में फुजित्सु मिलब्यूट इमेजिंग सॉफ्टवेयर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिकसल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फैब 2 में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है जबकि फैब 2 प्लस में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी8783 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। फैब 2 प्लस में रियर पैनल में फैब 2 प्रो की तरह एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.