लेनोवो फैब 2 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 नवंबर 2016 12:21 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो फैब 2 प्लस को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था
  • इस फोन में रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है
  • इस फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है
लेनोवो ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन फैब 2 प्लस लॉन्च कर दिया। लेनोवो फैब 2 प्लस की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। 8 नवंबर को दोपहर एक बजे इस फोन के लिए सेल आयोजित की जाएगी। लेनोवो फैब 2 प्लस शैंपेन गोल्ड व गनमेंटल ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

याद दिला दें कि लेनोवो फैब 2 प्लस को इसी साल आयोजित हुए कंपनी के टेक वर्ल्ड इवेंट में लेनोवो फैब 2 और लेनोवो फैब 2 और लेनोवो फैब 2 प्रो के साथ पेश किया गया था। लेनोवो फैब 2 प्लस स्मार्टफोन फैब 2 का प्रीमियम वेरिएंट है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो लेनोवो फैब 2 प्लस में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और उसके दायीं तरफ नीचे एक डुअल कैमरा मॉड्यूल है। इसमें 6.4 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8783 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए मालीटी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो फैब 2 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की वाइब यूआई स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.0, आईएसपीएस और 1.34 माइक्रोन पिक्सल के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी लेने के लिए अपर्चर एफ/2.2 और 1.4 माइक्रोन पिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

इस फोन में 4050 एमएएच की बैटरी है और वज़न 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well
  • Audio quality is good
  • Camera is good for macros
  • Bad
  • Heavy and unwieldy size
  • Heats up quickly
  • Weak CPU performance
  • Battery life could be better
  • Dual-camera feels gimmicky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी8783

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.