22GB रैम और 640GB वाली जबरदस्त स्टोरेज के साथ आएगा Lenovo Legion Y90! स्पेसिफिकेशन लीक

जैसे कि हमने बताया Lenovo Legion Y90 गेमिंग स्मार्टफोन में 22 जीबी रैम मिल सकती है, जिसमें 18 जीबी फिजिकल रैम और 4 जीबी वर्चुअल मौजूद होगी। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 640 जीबी स्टोरेज मिलेगी, जिसमें 512 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Y90 में डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम मिलेगा
  • लेनोवो लीज़न वाई90 में 6 बटन गेमिंग के लिए मौजूद होंगे
  • फोन में मिलेगा 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
Lenovo Legion Y90 कंपनी का आगामी गेमिंग स्मार्टफोन होगा, जो कि हाल ही में कंपनी द्वारा ऑफिशियल टीज़र वीडियो के जरिए टीज़ किया गया था। चीनी टेक कंपनी ने फिलहाल फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, फोन के फुल स्पेसिफिकेशन कथित रूप से लीक हो गए है। कथित लीक चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर सामने आई है, जिसके मुताबिक आगामी गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें 22 जीबी रैम और 640 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
 

Lenovo Legion Y90 specifications (expected)

टिप्सटर Panda is Bald द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन में 6.92 इंच E4 Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। कहा जा रहा है कि फोन के डिस्प्ले में 720 हर्ट्ज़ रिस्पॉन्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। इसके अलावा, Lenovo इस गेमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दे सकता है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया लीज़न वाई90 गेमिंग स्मार्टफोन में 22 जीबी रैम मिल सकती है, जिसमें 18 जीबी फिजिकल रैम और 4 जीबी वर्चुअल मौजूद होगी। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 640 जीबी स्टोरेज मिलेगी, जिसमें 512 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी। फोन की बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि यह 5,600 एमएएच की होगी, जिसके साथ 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64A प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 44 मेगापिक्सल का GH1 कैमरा मौजूद होगा।

टिप्सटर ने खुलासा किय है कि Lenovo Legion Y90 फोन में गेमिंग फीचर्स मौजूद होंगे। इसमें हैप्टिक फीडबैक के लिए dual X-axis मोटर्स मौजूद होंगी। कूलिंग के लिए इसमें डुअल-फैन्स के साथ Frost Blade 3.0 कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा, गेमिंग स्मार्टफोन 6 बटन गेमिंग के लिए मौजूद होंगे। फोन का डायमेंशन 176x78.8x10.5 mm और भार 268 ग्राम होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

3GHz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  2. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  3. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  4. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  6. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  7. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  8. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  9. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, हजारों रुपये बढ़ी Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 की कीमत
  10. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.