44MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Legion Phone Duel 2 फोन, जानें कीमत

Lenovo Legion Phone Duel 2 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 799 (लगभग 71,000 रुपये) है, जबकि इसके 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999 (लगभग 88,800 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2021 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Phone Duel 2 में मौजूद है 5,500mAh की बैटरी
  • लेनोवो लीजन फोन डुअल 2 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है
  • Lenovo Legion Phone Duel के सक्सेसर है लेटेस्ट फोन

फोन में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी शूटर

Lenovo Legion Phone Duel 2 स्मार्टफोन को ग्लोबली Lenovo Legion Phone Duel के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पिछले साल जुलाई महीने में पेश किया गया था लीजन फोन डुअल 2 गेमिंग फोन है, जिसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो कि फोन में गेमिंग अनुभव को और भी शानदार बनाते हैं, जिसमें डुअल कूलिंग फैन्स, अल्ट्रासॉनिंक शोल्डर ट्रिगर्स, साइड माउंटेड चार्जिंग पोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी शूटर शामिल किया गया है। लेनोवो लीजन फोन डुएल 2 में दो कलर ऑप्शन और मल्टीपल स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिए गए हैं।
 

Lenovo Legion Phone Duel 2 price

Lenovo Legion Phone Duel 2 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 799 (लगभग 71,000 रुपये) है, जबकि इसके 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999 (लगभग 88,800 रुपये) है। फोन में टाइटेनियम व्हाइट और अलटिमेट ब्लैक कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं। फोन की सेल एशिया पेसिफिक और यूरोप की चुनिंदा मार्केट्स में मई से शुरू होगी।
Advertisement

चीन में Lenovo Legion Phone 2 Pro नामक फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 42,200 रुपये) है। वहीं, 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 (लगभग 46,700 रुपये) है। फोन का 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (लगभग 50,100 रुपये), 16 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 60,400 रुपये) और 18 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,400 रुपये) है। इन फोन में भी वही दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए चीन में उपलब्ध हैं। फोन की सेल इस महीने में ही शुरू की जाएगी।

फिलहाल, Lenovo ने Lenovo Legion Phone Duel 2 की भारतीय उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Lenovo Legion Phone Duel 2 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) लेनोवो लीजन फोन डुएल 2 फोन Android 11 आधारित ZUI 12.5 पर काम करता है। फोन में आपको 6.95 इंच फुल-एचडी+ (2,460x1,080 पिक्सल) 8 बिट एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़, 20:5:9 आस्पेक्ट रेशिया, 720 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन को HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त है। यही नहीं डिस्प्ले में 111.1 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गामुट कवरेज, टीयूवी लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन शामिल है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Adreno 660 जीपीयू और 18 जीबी LPDDR5 रैम दिया गया है। वहीं, फोन में 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए लीजन फोन डुएल 2 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.9 लेंस व OmniVision OV64A इमेज सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 लेंस के 44 मेगापिक्सल का Samsung GH1+ कैमरा दिया गया है, जो साइड पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इस पोजीशनिंग को देने के पीछे का आइडिया गेमर्स को उनके लेनोवो लीजन फोन डुएल 2 पर गेमिंग की इज़ाजत देना है।

Advertisement
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको इलेक्ट्रिसिटी कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, 3डी मोशन सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो फोन में 5,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 2,750 एमएएच यूनिट्स में विभाजित है। इसमें जब दोनों यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से कनेक्टिड होते हैं, तो  90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, सिंगल पोर्ट पर 65 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। डायमेंशन की बात करें, तो 176x78.5x9.9mm फोन का भार 259 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.92 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.92 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.