Lenovo K8 Plus आज से बिकेगा, 4000 एमएएच बैटरी वाला है यह फोन

लेनोवो ने बुधवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन लेनोवो के8 प्लस लॉन्च कर दिया। गुरुवार से दो रियर कैमरे वाले लेनोवो के8 प्लस की बिक्री शुरू होगी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 सितंबर 2017 11:23 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 प्लस की पहली सेल आज फ्लिपकार्ट पर होगा
  • फोन की कीमत 10,999 रुपये है
  • इस फोन में दो रियर कैमरे व 4000 एमएएच की बैटरी है
लेनोवो ने बुधवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन लेनोवो के8 प्लस लॉन्च कर दिया। गुरुवार से दो रियर कैमरे वाले लेनोवो के8 प्लस की बिक्री शुरू होगी। Lenovo K8 Plus एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। स्मार्टफोन की ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 4000 एमएएच बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव। लेनोवो के8 प्लस में बांयीं तरफ़ एक अलग म्यूज़िक बटन है, जिससे म्यूज़िक प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। डॉल्बी एटमॉस ऐप के जरिए स्पीकर और हेडफोन की ऑडियो परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकते हैं।

लेनोवो के8 प्लस की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर
Advertisement
लेनोवो के8 स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है। फोन फाइन गोल्ड और वेनम ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री 7 सितंबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो 7 और 8 सिंतबर को फ्लिपकार्ट फैशन पर 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट, 5000 रुपये तक की बायबैक गारंटी, 500 रुपये की कीमत में मोटो पल्स हेडफोन, और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा 399 रुपये (99 रुपये प्राइम के साथ) के रीचार्ज पर 30 जीबी अतिरिक्त रिलायंस जियो डेटा भी मिलेगा। छूट के साथ 1,199 रुपये की कीमत में 5वाट का ब्लूटथ स्पीकर खरीदा जा सकता है।

लेनोवो के8 प्लस  के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच  (1080x1920 पिक्सल्स ) फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन डेनसिटी 424 पीपीआई है। एक 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। 4 जीबी रैम वेरिएंट को कंपनी ने लेनोवो के8 प्लस हॉलीडे एडिशन नाम दिया है जिसे दीवाली के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा।

हैंडसेट के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। जब डेप्थ मोड पर स्विच करते हैं तो दूसरे सेंसर का इस्तेमाल सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की दूरी कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। रियल टाइम में अपर्चर को भी एडजस्ट किया जा सकता है। फोन मेटल बॉडी का बना है और इसके रियर पर डुअल कैमरा व फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।बेहतर सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, 84-डिग्री वाइड एंगल लेंस और एक 'पार्टी' फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जो करीब एंड्रॉयड स्टॉक  जैसा ही अहसास देता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होंगे। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Stock Android
  • Bad
  • HDR mode isn't very useful
  • Feels bulky
  • Camera lags in depth mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.