Lenovo K8 Note भारत में 9 अगस्त को होगा लॉन्च, टीज़र से खुलासा

पिछले हफ्ते अपने आने वाले #KillerNote का एक टीज़र वीडियो पोस्ट करने के बाद, शुक्रवार को लेनोवो ने फोन के लॉन्च की तारीख़ का खुलासा कर दिया। लेनोवो ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर बताया कि आने वाला नोट स्मार्टफोन 9 अगस्त को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 17:05 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ने अगले 'किलर नोट' को 9 अगस्त को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है
  • कंपनी नए नोट को लेनोवो के8 नोट नाम दे सकती है
  • इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा हो सकता है
इसी हफ्ते अपने आने वाले #KillerNote का एक टीज़र वीडियो पोस्ट करने के बाद, शुक्रवार को लेनोवो ने फोन के लॉन्च की तारीख़ का खुलासा कर दिया। लेनोवो ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर बताया कि आने वाला नोट स्मार्टफोन 9 अगस्त को लॉन्च होगा। इस पोस्ट में 8 नंबर को दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन का नाम लेनोवो के8 नोट होगा। इससे पहले लेनोवो द्वारा के7 नोट लॉन्च करने के कयास लगाए गए थे।

लेनोवो इंडिया द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक गणित के क्विज़ की सीरीज़ के बाद आधिकारिक लॉन्च की तारीख़ का खुलासा किया है। इस क्विज़ में फॉलोअर से अगले 'नोट' स्मार्टफोन के नाम का अंदाज़ा लगाने को कहा गया था, और अधिकतर ने 8 नंबर की तरफ़ इशारा किया। ख़ास बात है कि, लेनोवो ने के8 नोट को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है, इससे कंपनी द्वारा के7 नोट ना लॉन्च करने की योजना थोड़ा चौंकाती है। इससे पहले वनप्लस ने भी वनप्लस 3टी नाम की जगह वनप्लस 5 लॉन्च किया था। इसी तरह सैमसंग ने पिछले साल गैलेक्सी नोट 6 की जगह गैलेक्सी नोट 7 लॉन्च किया था।

लेनोवो द्वारा आने वाले नोट में '8' नंबर का इस्तेमाल किया जाने की वज़ह का अभी पता नहीं है, लेकिन नंबर से पता लगता है कि स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। याद दिला दें कि लेनोवो के6 नोट में सिंगल रियर कैमरा दिया गया था, जिससे फोन में डुअल कैमरा मॉड्यूल होने की उम्मीद बढ़ जाती है।

हाल ही में लेनोवो के8 नोट को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से आने वाले 'किलर' नोट के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इस फोन में एक 1.4 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर होगा और इसमें 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। बता दें कि लेनोवो के6 नोट में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.