Lenovo K7 Note को भारत में जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद

लेनोवो मोबाइल इंडिया के फेसबुक पेज पर जारी किए गए वीडियो टीज़र से साफ हो गया है कि हम भारत में जल्द ही लेनोवो की नोट सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 25 जुलाई 2017 16:15 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस फोन की मार्केटिंग दमदार प्रोसेसर को लेकर कर रही है
  • नए टीज़र में #KillerNote हैशटैग का इस्तेमाल
  • नया टीज़र जारी किया है जिसमें #KillerNote हैशटैग का इस्तेमाल
लेनोवो मोबाइल इंडिया के फेसबुक पेज पर जारी किए गए वीडियो टीज़र से साफ हो गया है कि हम भारत में जल्द ही लेनोवो की नोट सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। लेनोवो ने पिछले साल अगस्त महीने में Lenovo Vibe K5 Note को पेश किया था। इसके कुछ महीने बाद ही लेनोवो के6 नोट को मार्केट में उतारा गया। अब कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर नया टीज़र जारी किया है जिसमें #KillerNote हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है।

लेनोवो द्वारा साझा किए गए वीडियो टीज़र से यह साफ है कि कंपनी इस फोन की मार्केटिंग दमदार प्रोसेसर को लेकर कर रही है। वीडियो का कैपशन है, "साधारण परफॉर्मेंस पुरानी बात हो जाएगी। नया #KillerNote आपके होश उड़ा देगा!" अब तक जारी किए गए वीडियो टीज़र को देखते यही लगता है कि इस फोन में हम स्नैपड्रैगन 630 या फिर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर को इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। संभावना यह भी है कि कंपनी इसमें मीडियाटेक प्रोसेसर को इस्तेमाल में लाए। क्योंकि हाल में कई मोटोरोला हैंडसेट इस ब्रांड के चिपसेट के साथ आए थे।

Lenovo का कहना है कि नया नोट स्मार्टफोन जल्द ही आएगा। उम्मीद है कि इसे अगस्त महीने में लॉन्च किया जाए।

इस बीच लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी मंगलवार देर शाम न्यूयॉर्क में मोटो ज़ेड2 फोर्स को लॉन्च करेगी। लेकिन, इंटरनेट पर लॉन्च से पहले Moto Z2 Force हैंडसेट की तस्वीरें लीक हो गईं हैं। गौर करने वाली बात है कि, नई लीक तस्वीरों में भी आने वाले Moto Z2 Force स्मार्टफोन का डिज़ाइन पहले लीक हो चुकीं तस्वीरों की तरह ही दिख रहा है।
Advertisement

लीक तस्वीरों को चीन की वेबसाइट बायदू पर साझा किया गया। इन तस्वीरों में कथित मोटो ज़ेड2 फोर्स के रियर पर एक गोल कैमरा पैनल के साथ डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। दो कैमरा सेंसर के अलावा, रियर पर एलईडी फ्लैस सपोर्ट और पोगो पिन भी हैं जिससे स्मार्टफोन में मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट मिलता है। आगे की तरफ़, कैमरे के लिए एलईडी फ्लैश सपोर्ट देखा जा सकता है और डिस्प्ले के नीचे एक अंडाकार होम बटन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Smartphones, Lenovo K7 Note, Lenovo Mobile India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.