Lenovo K5 Pro और Lenovo K5s लॉन्च, दोनों हैं चार कैमरे वाले स्मार्टफोन

चीनी कंपनी लेनोवो ने गुरुवार को Lenovo S5 Pro के साथ अपने Lenovo K5 Pro और Lenovo K5s स्मार्टफोन को लॉन्च किया। इसके साथ लेनोवो वॉच एस और वॉच सी स्मार्टवॉच से भी पर्दा उठाया गया।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2018 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo K5 Pro की कीमत 998 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू
  • Lenovo K5s की कीमत 798 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) है
  • दोनों ही स्मार्टफोन में दो रियर और दो फ्रंट कैमरे हैं
चीनी कंपनी लेनोवो ने गुरुवार को Lenovo S5 Pro के साथ अपने Lenovo K5 Pro और Lenovo K5s स्मार्टफोन को लॉन्च किया। इसके साथ लेनोवो वॉच एस और वॉच सी स्मार्टवॉच से भी पर्दा उठाया गया। Lenovo K5 Pro चार कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 4050 एमएएच की बैटरी और 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। दूसरी तरफ, Lenovo K5s हैंडसेट भारत में लॉन्च किए गए Lenovo K9 वाले ही स्पेसिफिकेशन के साथ आता है, सिर्फ रैम को छोड़कर। लेनोवो के5एस 4 जीबी रैम वाला हैंडसेट है। दोनों ही फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। लेनोवो वॉच एस एक हाइब्रिड स्मार्टवॉच है, जबकि लेनोवो वॉच सी को बच्चों के लिए बनाया गया है।
 

Lenovo K5 Pro, K5s की कीमत

Lenovo K5 Pro स्मार्टफोन की कीमत 998 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट चीनी मार्केट में 1,098 चीनी युआन (करीब 11,600 रुपये) में बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,298 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। फोन को ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

दूसरी तरफ, Lenovo K5s की कीमत 798 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) है। इसके ब्लैक और ब्लू रंग में बेचा जाएगा।
 

Lenovo K5 Pro स्पेसिफिकेशन

लेनोवो के5 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई पर चलेगा। यह डुअल सिम स्लॉट वाला हैंडसेट है। स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है, 2.5डी कर्व्ड ग्लास और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम। ग्राहकों के पास 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में से चुनने का विकल्प होगा। हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement
 

इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल। कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश सपोर्ट और एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। लेनोवो के5 प्रो में सेल्फी के लिए भी डुअल कैमरा सेटअप है। यहां भी 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह भी एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लेनोवो के5 प्रो का डाइमेंशन 155.98x74.98x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
 

Lenovo K5s स्पेसिफिकेशन

अब बात लेनोवो के5एस की। यह एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई पर चलता है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ का मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

लेनोवो के5एस में भी पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। यहां भी 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर जुगलबंदी में काम करते हैं। फ्रंट और रियर कैमरे फ्लैश से लैस हैं। कनेक्टिविटी में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और अन्य फीचर शामिल हैं। Lenovo K5s की बैटरी 3,000 एमएएच की है। डाइमेंशन 153.8x72.9x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6762

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.