लेनेवो के4 नोट 5 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2015 19:30 IST
लेनेवो के4 नोट स्मार्टफोन भारत में 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि लोकप्रिय स्मार्टफोन लेनेवो के3 नोट की तरह नए के4 नोट भी बजट रेंज में मिलने वाला हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस होगा।

कंपनी के सूत्रों ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि के4 नोट में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। इस हार्डवेयर फ़ीचर को लेकर पहले से भी कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। सूत्रों ने हमारे साथ एक टीज़र इमेज भी साझा किया है। हमें यह जानकारी भी मिली है कि लेनेवो के4 नोट को के3 नोट के आसपास की कीमत में ही बेचा जाएगा। गौरतलब है कि लेनेवो के3 नोट को जुलाई महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

लेनेवो ने अब तक इस हैंडसेट के दो फ़ीचर का खुलासा भी किया है। लेनेवो के4 नोट एक मेटल बॉडी फोन होगा और यह 3 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले रहने की संभावना है।

लेनेवो के3 नोट को उपभोक्ताओं द्वारा काफी सराहा गया था। कंपनी इस सफलता को के4 नोट के साथ भी दोहराना चाहेगी। लेनेवो ने गैजेट्स 360 से बातचीत में दावा किया था कि उसने भारत में 6 महीने के अंदर के3 नोट के 12 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं।
Advertisement

याद दिला दें कि लेनेवो के3 नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6752 चिपसेट और 2 जीबी का रैम मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट के अन्य फ़ीचर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। हैंडसेट को पावर देती है 2900 एमएएच की बैटरी। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.