लेनोवो मार्च तक भारत में खोलेगी 150 एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 09:45 IST
मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी लेनोवो की योजना मार्च के अंत तक 60 से ज्यादा शहरों में 150 एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलने की योजना है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक सुधिन माथुर ने कहा, ‘‘ हमारी योजना मार्च तक 60 से ज्यादा शहरों में 150 एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलने की है जो हमारे कुल ग्राहक आधार के 80 प्रतिशत को सेवा मुहैया कराएंगे।’’ उन्होंने कहा कि इसमें से 100 सर्विस सेंटर को अक्तूबर तक शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने यह बात लेनोवो के नए 4जी स्मार्टफोन लेनोवो जेड2 प्लस के लॉन्च इवेंट में कही। जिसकी कीमत 17,999 रपये और 19,999 रपये है। इसकी बिक्री 25 सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी। लेनोवो का यह फ्लैगशिप फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा।

याद रहे कि लेनोवो ज़ेड2 प्लस को लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 नाम से चीन में लॉन्च किया गया था। लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है। हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ग्राहकों के पास रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट में से चुनने का विकल्प रहेगा। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। और दूसरे में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। 17,999 रुपये में ग्राहकों को 3 जीबी रैम मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo mobile, Lenovo smartphone, Lenovo service centre
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.