लेनोवो एक 'शानदार' स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2016 में करेगी लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 15:39 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेनोवो मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस संबंध में टीज़र भी जारी किया है। लेनोवो ने पिछले हफ्ते अपने ट्विटर अकाउंट नए हैंडसेट की तस्वीर पोस्ट की।

लेनोवो इंडिया ने ट्वीट किया,"एक शानदार डिवाइस को डेवलप किया गया है जो सबको स्तब्ध कर देगा।'' इसके साथ एक हैंडसेट की तस्वीर भी साझा की गई है जिस पर लिखा है, "कमिंग सून। एमडब्ल्यूसी 2016" टीज़र इमेज में हैंडसेट के बैक पैनल का ऊपरी हिस्सा नज़र आ रहा है। यह दिखने में लेनोवो लेमन 3 जैसा है। माना जा रहा है कि चीन में लॉन्च किए गए इस हैंडसेट को अब ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। संभव है कि इस स्मार्टफोन को भारत के साथ अन्य मार्केट में किसी और नाम से लॉन्च किया जाए।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने लेमन 3 स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट को कंपनी की शॉपिंग वेबसाइट पर 699 रेनमेन्बी (करीब 7,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। यही कीमत शाओमी रेडमी 3 की भी है।

लिस्टिंग के मुताबिक, लेनोवो लेमन 3 एक डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय 4जी स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 2 जीबी का रैम दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो लेमन 3 स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी 2.0 और जीपीएस को सपोर्ट करता है।
Advertisement

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142x71x7.99  मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम। इसमें 2750 एमएएच की बैटरी है। यह 4जी नेटवर्क पर 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी और 2जी नेटवर्क पर 32 घंटे का टॉक टाइम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.