वाइब एक्स3 लाइट के नाम से कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया लेनेवो ए7010

वाइब एक्स3 लाइट के नाम से कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया लेनेवो ए7010
विज्ञापन
संभव है कि लेनेवो जल्द ही अपने लोकप्रिय ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन ए7010 मार्केट में पेश करे। इस हैंडसेट को हाल ही में एक ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया था। अब चीन की इस कंपनी की आधिकारिक साइट पर लेनेवो ए7010 के वेबपेज को लाइव किया गया है। वहीं, इस पेज पर हैंजसेट के लिए 'वाइब एक्स3 लाइट' नाम का भी इस्तेमाल किया गया है। यह इस ओर भी इशारा कर रहा है कि कई क्षेत्र में हैंडसेट को इस नाम से जाना जाए।

अफसोस की बात यह है कि लेनेवो ए7010 ऊर्फ वाइब एक्स3 लाइट के बारे में ज्यादा जानकारी कंपनी के सपोर्ट पेज पर नहीं उपलब्ध है। हम इस स्मार्टफोन को जल्दी ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

लेनेवो वाइब एक्स3, जिसे पिछले महीने चीन में उपलब्ध कराया गया था। इसके 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) और 64 जीबी वेरिएंट की 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) है। इसका यूथ वेरिएंट 1,889 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था। इन कीमतों को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं कि लेनेवो अपने लाइट वेरिएंट स्मार्टफोन की कीमत ऑरिजनल मॉडल से कम रखेगी।

लिस्टिंग के मुताबिक, लेनेवो ए7010 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 403 पीपीआई। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम।

आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किए गए इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। ए7010 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो लेनेवो ए7010 में 4जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई हॉटस्पॉट और माइक्रो-यूएसबी 2.0 फ़ीचर दिए गए हैं। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग के मुताबिक, बैटरी 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 265 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 153.6x76.5x9 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »