लेनेवो ए7000 टर्बो फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2016 12:52 IST
भारत में अपना वाइब के4 नोट स्मार्टफोन लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद लेनेवो ने ए7000 टर्बो स्मार्टफोन पेश किया है। लेनेवो ए7000 टर्बो स्मार्टफोन को कंपनी के thedostore पर 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेनेवो स्टोर की आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन को बुधवार से मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि लेनेवो ए7000 टर्बो के स्पेसिफिकेशन कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट लेनेवो के3 नोट से मेल खाते हैं।

(पढ़ें: लेनेवो ए7000 टर्बो बनाम लेनेवो के3 नोट)

के3 नोट की तरह लेनेवो ए7000 टर्बो भारत में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर वाइब यूआई का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। इस डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन में 64-बिट 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 2 जीबी का रैम। यह मैटे ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

ए7000 टर्बो में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 4जी एलटीई के अलावा स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

(पढ़ें: लेनेवो ए7000 टर्बो बनाम लेनेवो के4 नोट)
Advertisement

बड़े स्क्रीन वाले लेनेवो ए7000 टर्बो में के3 नोट की तरह 2900 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 2जी नेटवर्क पर 39 घंटे तक और 3जी पर 16 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। यह 11 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

याद दिला दें कि लेनेवो ने पिछले साल सितंबर महीने में अपने ए7000 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट ए7000 प्लस फिलिपिंस में पेश किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.