एलई मैक्स प्रो की बिक्री शुरू, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2016 10:43 IST
दुनिया में सबसे पहले चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलईईको ने एलई मैक्स प्रो फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया था। एलईईको ने चीन में अपने इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन मंगलवार से चीन में कुछ चुनिंदा जगहों पर मिलना शुरू हो गया. फोन की कीमत करीब 21,000 रुपये (19,99 चीनी युआन या लगभग 305 डॉलर) है।

ऐसी खबरे हैं कि एलई मैक्स प्रो की पहली सेल में सिर्फ 1,000 यूनिट ही बेची गई और मंगलवार को 12 बजे दोपहर में शुरू हुई फ्लैश सेल में कमर्शियल मॉडल की जगह इंजीनियरिंग मॉडल ही बेचा गया। उम्मीद है कि कंपनी इसकी पूरी तरह से रिटेल मार्केट में उतारने के वक्त इसकी कीमत बढ़ा सकती है।
Advertisement

कंपनी ने इस डिवाइस को लास वेगास में कंज्यूमर इएलईक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस)-2016 में पहली बार पेश किया गया था। उस वक्त स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन था। लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने कहा था कि एलई मैक्स प्रो 2016 की छमाही तक मिलना शुरू हो जाएगा।

माना जा रहा है कि कंपनी ने एलई मैक्स प्रो की बिक्री चीन में इसलिए भी जल्दी शुरू की है क्योंकि अब दूसरी कंपनियों ने भी ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ अपनेफ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दिये हैं। सैमसंग ने स्नापड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज रविवार को लॉन्च कर दिये। नहीं शाओमी ने भी अपने प्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई5 में एलईटेस्ट स्नैपड्रैगन होने की पुष्टि कर दी है। एचपी एलीट एक्स3 भी स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। वीवो ने भी टीजर में वीवो एक्सप्ले5 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने का खुलासा किया है। वीवो एक्सप्ले 5 को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement


हैंडसेट में 6.33 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्एलई, 4 जीबी का रैम, 3400 एमएएच की बैटरी है। यह 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। डुअल-सिम एलई मैक्स प्रो 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चएलईगा जिसके ऊपर कस्टम यूआई एलईटीवी दिया गया है। क्वालकॉम ने सीईएस कीनोट में एलई मैक्स प्रो में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0 टेक्नोलॉजी मौजूद होने की भी जानकारी दी थी। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 30 मिनट में 0 से 60 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा।
Advertisement

कंपनी ने भारत के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर गुरुवार को एलईईको डे घोषित किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.