लेईको के कथित स्मार्टफोन की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 16:36 IST
लेईको के आने वाले स्मार्टफोन के बारे में खबरें आना शुरू हो गई हैं। लेईको के नए फोन को लेकर अब ऑनलाइन स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। लीक में इस स्मार्टफोन के चिपसेट व रैम को लेकर भी खुलासा किया गया है।

लीक के मुताबिक, लेईको प्रो 3 का एक 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज भी लॉन्च होगा। इस वेरिएंट में 5.7 इंच क्वाड एचडी डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होने का भी खुलासा इस लीक से हुआ है।
 

वहीं कुछ दिनों पहले इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था। इस वेरिएंट में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 64 जीबी स्टोरेज का पता चला था। इस फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4070 एमएएच बैटरी होगी। इन दोनों वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने अगले स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। इसलिए लीक पर आधारित इन खबरों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Advertisement

बता दें कि चीनी कंपनी लेईको 21 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा लेईको प्रो 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, LeEco mobile, LeEco Smartphone, LeEco Pro 3, LeEco Pro 3 Leak

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.