लेईको ले 2 स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जुलाई 2016 10:53 IST
लेईको ले 2 स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लेईको ने बुधवार को घोषणा करते हुए बताया कि ले 2 खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। ले 2 स्मार्टफोन अब ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने ट्वीट कर लेईको ले 2 स्मार्टफोन के बिना रजिस्ट्रेशन मिलने का ऐलान किया। गुरुवार से यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिना रजिस्ट्रेशन के ओपन सेल में मिलना शुरू होगा। इसके अलावा भारत में कंपनी के स्टोर लेमॉल पर भी यह फोन खरीदा जा सकता है। इससे पहले कंपनी इस फोन को बेचने के लिए तीन फ्लैश सेल आयोजित कर चुकी है।

यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए लेईको ले 1 का अपग्रेड वेरिएंट हैं। इन फोन को अप्रैल महीने में ही चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने चीन में लेईको ले 2 और ले मैक्स 2 हैंडसेट के साथ ले 2 प्रो को भी पेश किया था जिसे फिलहाल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।

लेईको ले 2 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है। डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर ले मैक्स 2 की तरह ही हैं। याद दिला दें कि ले 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है। यह वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, LeEco Mobile, LeEco Le 2, LeEco Le 2 open sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.