लेईको ले 2 और ले मैक्स 2 की दूसरी फ्लैश सेल आज

लेईको ले 2 और ले मैक्स 2 की दूसरी फ्लैश सेल आज
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको के ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन की दूसरी फ्लैश सेल सोमवार को होगी। 11,999 रुपये वाला ले 2 और 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज से लैस ले मैक्स 2 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और लेमॉल के जरिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इन दोनों स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आयोजित की थी।

याद रहे कि कंपनी ने हाल ही में अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट को भारत में लॉन्च किया था। पिछली सेल की तरह ही ले 2 की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे और ले मैक्स 2 की फ्लैश सेल दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन 28 जून से शुरू हो चुके हैं और सेल शुरू होने के एक घंटे पहले तक खुले रहेंगे।

ये दोनों ही स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए लेईको ले 1 और लेईको ले मैक्स के अपग्रेड वेरिएंट हैं। इन फोन को अप्रैल महीने में ही चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने चीन में इन दो हैंडसेट के साथ ले 2 प्रो को भी पेश किया था जिसे फिलहाल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।

याद दिला दें कि दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है। दोनों फोन वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेंगे।
 

ले मैक्स 2 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले है। यह फोन फ्लैगशिप 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है। रैम 4/6 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ले मैक्स 2 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर वाला रियर कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दी गई 3100 एमएएच की बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर दिए गए हैं। ले मैक्स 2 स्मार्टफोन 32 /64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

लेईको ले 2 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है। डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर ले मैक्स 2 की तरह ही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »