एलई 1एस और एलई मैक्स की पहली झलक

एलई 1एस और एलई मैक्स की पहली झलक
विज्ञापन
चीन की एक और कंपनी एलईईको ने भारतीय बाज़ार में कदम रखा है। इंटरनेट के व्यवसाय से जुड़ी इस कंपनी ने अपने एलई मैक्स और एलई 1एस स्मार्टफोन को पेश किया है।

एलई मैक्स को सबसे पहले चीन में पिछले साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। वहीं, एल 1एस को अक्टबूर में 1,099 चीनी युआन  (करीब 11,250 रुपये) में पेश किया गया था। भारतीय मार्केट इस कंपनी के लिए चीन के बाहर पहला बाज़ार होगा जहां एलई मैक्स और एलई 1एस को पेश किया जा रहा है।

एलई मैक्स के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को सिल्वर कलर में 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस हैंडसेट का 128 जीबी स्टोरेज वाला गोल्ड वेरिएंट 36,999 रुपये में मिलेगा। 128 जीबी स्टोरेज और सेफायर डिस्प्ले एडिशन को सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा। पिंक रंग वाला यह स्मार्टफोन 69,999 रुपये में मिलेगा।

तस्वीरों के जरिए जानते हैं इन हैंडसेट के बारे में...
 
le max rear gadgets360
एलई मैक्स में 6.33 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट 2 गीगहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट और 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
 
le-max-settings-gadgets360
यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, सोनी आईएमएक्स230 सेंसर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। एलई मैक्स में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो रियर कैमरे के नीचे मौजूद है। यह वाई-फाई डिस्प्ले कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

एलई 1एस
le 1s front gadgets360
एलई मैक्स की तरह एलई 1एस में भी बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित ईयूआई 5.5 यूआई पर चलेगा।
 
Le max camera gadgets360
एलईटीवी एलई 1एस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईएसपी डिस्प्ले, 3 जीबी का रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
le-1s-rear-gadgets360
कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3जी और 4जी एलटीई शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 151.1x74.2x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। एलई 1एस में 3000 एमएएच की बैटरी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »