Lava Z60, Z70, Z80 और Z90 स्मार्टफोन लॉन्च, मिल रहा है यह ख़ास ऑफर

भारतीय हैंडसेट निर्माता लावा ने अपनी ज़ेड सीरीज़ स्मार्टफोन का विस्तार करते हुए चार नए डिवाइस ज़ेड60, ज़ेड70, ज़ेड80 और ज़ेड90 लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2017 09:52 IST
ख़ास बातें
  • लावा ज़ेड60 चारों में सबसे किफ़ायती है
  • लावा ज़ेड90 में दो रियर कैमरे हैं
  • लावा ने मनी बैक ऑफर का ऐलान किया है
भारतीय हैंडसेट निर्माता लावा ने अपनी ज़ेड सीरीज़ स्मार्टफोन का विस्तार करते हुए चार नए डिवाइस ज़ेड60, ज़ेड70, ज़ेड80 और ज़ेड90 लॉन्च कर दिए हैं। ये चारों स्मार्टफोन कंपनी के नए मनी बैक ऑफर के साथ भारत में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने अभी चारों हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इन डिवाइस की कीमत 5,500 रुपये और 10,750 रुपये के बीच है। ये सभी नए फोन रिटेल स्टोर और बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

लावा ने भले ही कीमतों की जानकारी नहीं दी हो लेकिन कंपनी की लिस्टिंग से नई लावा ज़ेड सीरीज़ के दाम का पता चलता है। कंपनी की लिस्टिंग के अनुसार, लावा ज़ेड60 की कीमत 5,500 रुपये, लावा ज़ेड70 8,800 रुपये, लावा ज़ेड80 9,000 रुपये और लावा जे़ड90 की कीमत 10,750 रुपये होगी।

लावा के मनी बैक ऑफर के तहत, उपभोक्ता कंपनी का कोई भी हैंडसेट खरीद सकते हैं और अगर उन्हें डिवाइस पसंद नहीं आता है तो खरीदने के 30 दिन के अंदर उसे वापस लौटा सकते हैं। लौटाने पर पैसे वापस मिल जाएंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि खरीदने के 30 दिन के भीतर ग्राहक लावा हैंडसेट लौटाने पर मिलने वाले रिफंड के लिए किसी भी लावा सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं। लावा ने पुष्टि की है कि यह ऑफर 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच खरीदे जाने वाले फोन पर लागू है। कंपनी ने भले ही प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नहीं दी हो लेकिन ग्राहकों को डिवाइस को काम करने की स्थिति में रखना होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, लावा ज़ेड60 चारों हैंडसेट में सबसे किफ़ायती है और इसमें 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में 2500 एमएएच बैटरी, 16 जीबी स्टोरेज है जो एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में दोनों तरफ़ फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित स्टार ओएस 4.1 पर चलता है। कंपनी ने हाल ही में लावा जे़ड60 अलग से लॉन्च किया था।
 

लावा ज़ेड70 कंपनी की नई ज़ेड सीरीज़ स्मार्टफोन का दूसरा सबसे किफ़ायती हैंडसेट है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट है और एंड्रॉयड नूगा आधारित स्टार ओएस 4.1 पर चलता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। हैंडसेट में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2500 एमएएच बैटरी है। स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर पर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। लावा ज़ेड70 में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

डुअल सिम लावा ज़ेड80 में एक 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंडड्रॉयड नूगा आधारित स्टार ओएस 4.1 पर चलता है। और रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
 

सबसे आख़िर में बात, सबसे प्रीमियम लावा ज़ेड90 की जो दो रियर कैमरों के साथ आता है। फोन मैटेलिक डिज़ाइन का बना है और इसमें रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। लावा ज़ेड90 में फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। फोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा आधारित स्टार ओएस 4.1 पर चलता है। इसमें 2750 एमएएच बैटरी और डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

नई जे़ड सीरीज़ के चारों स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, नई ज़ेड-सीरीज़ हैंडसेट में माइक्रोसॉफ्ट का स्विफ्टकी कीबोर्ड ऐप भी इंस्टॉल आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  3. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  4. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  5. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  7. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  9. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.