Lava Z50 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इस ऑफर के साथ प्रभावी कीमत होगी 2,400 रुपये

लंबे इंतज़ार के बाद Lava का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Lava Z50 भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन की कीमत (प्रभावी तौर पर) 2,400 रुपये है, जो एयरटेल के 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के तहत है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 मार्च 2018 16:32 IST
ख़ास बातें
  • पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Lava Z50 लॉन्च
  • स्मार्टफोन की कीमत (प्रभावी तौर पर) 2,400 रुपये
  • एयरटेल के 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के तहत मिलेगा सस्ता
लंबे इंतज़ार के बाद Lava का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Lava Z50  भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन की कीमत (प्रभावी तौर पर) 2,400 रुपये है, जो एयरटेल के 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के तहत है। कीमत को देखते हुए साफ है कि यह बजट सेगमेंट में फोन की चाहत रखने वाले ग्राहकों को आकर्षित करेगा। तकरीबन 1 लाख रिटेल स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर इसकी बिक्री होगी। फोन ब्लैक और गोल्ड रंग वेरिएंट में आया है। Lava Z50 की एमओपी 4,400 रुपये है, जिसमें एयरटेल 2,000 रपये का कैशबैक दे रही है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत 2,400 रुपये हो जाती है।

जिन ग्राहकों को 2,000 रुपये कैशबैक का लाभ चाहिए, उन्हें एयरटेल के एकाउंट से न्यूनतम 3,500 रुपये का रीचार्ज पहले 18 महीने के भीतर करवाना होगा। इसके बाद 19-36 महीनों के दौरान 3,500 रुये का रीचार्ज फिर करवाना होगा। लावा ज़ेड 50 स्मार्टफोन 2 साल की वारंटी के साथ आ रहा है। लावा इसके साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी ग्राहकों को दे रही है। यह सेवा फोन खरीदने के 1 साल तक ली जा सकती है।

बार्सिलोना में पिछले महीने आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2018 में Lava Z50 से पर्दा उठाया गया था। डुअल सिम वाला Lava Z50 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलता है। इसमें 4.5 इंच का डिस्प्ले है। 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा इसमें मौज़ूद है। हैंडसेट में क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर काम करता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.1 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें दिए गए हैं 1 जीबी रैम। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही कैमरा सेंसर में बोकेह मोड भी है। कैमरे के साथ जुड़े हुए हैं फेस ब्यूटी, फनी कैम, एचडीआर, सुपर नाइट, वीडियो ब्यूटी, फिल्टर, टेंप्लेट, पैनोरमा, जीआईएफ मोड, इंटेलिजेंट सेल्फी, साउंड पिक्चर और चाइल्ड मोड।  

Lava Z50 में 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। इसमें एफएम रेडियो, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी र 2000 एमएएच  की बैटरी है। साथ ही बैटरी सुपर पावर सेवर मोड के साथ आती है। फोन का वज़न 170 ग्राम है।
Advertisement

लावा इंटरनेशनल के प्रोडक्टर हेड गौरव निगम ने बताया, ''हमें खुशी है कि Lava Z50 भारत का पहला एंड्रॉयड गो एडिशन वाला स्मार्टफोन है। कैसबैक के साथ इसे महज़ 2,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन कम कीमत में बेहतर तकनीक पसंद करने वालों के लिए है।''
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.