Lava Yuva Star 4G के डिजाइन के साथ लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, बजट-फ्रेंडली कीमत में होगा लॉन्च!

अफवाह है कि Lava Yuva Star को 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम हो सकती है, अंदाजन 7,000 और 8,000 रुपये के बीच।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva Star 4G के कथित रेंडर और स्पेसिफिकेशन शेयर किए गए हैं
  • कर्व्ड एज और पतले बेजल्स के साथ नीले व लैवेंडर रंगों में दिखाई दिया फोन
  • डिस्प्ले के बीच में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है

Lava Yuva Star 4G स्मार्टफोन Android 14 के साथ शिप हो सकता है

Photo Credit: Passionategeekz

Lava Yuva Star 4G भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च हो सकता है। घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड ने अभी तक नए Yuva सीरीज फोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन फोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आ गए हैं। लीक हुए हैंड्स-ऑन रेंडर्स स्मार्टफोन को दो फिनिश में दिखाते हैं। लावा युवा स्टार 4जी के Unisoc T750 चिपसेट पर चलने की उम्मीद है और इसमें दो रियर कैमरे शामिल हो सकते हैं। फोन 5,000mAh की बैटरी ले लैस हो सकता है।

Passionategeekz की एक रिपोर्ट में Lava Yuva Star 4G के कथित रेंडर और स्पेसिफिकेशन शेयर किए गए हैं। तस्वीरें हैंडसेट को कर्व्ड एज और पतले बेजल्स के साथ नीले और लैवेंडर रंगों में दिखाती हैं। डिस्प्ले के बीच में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। रेंडरर्स में गोल किनारों के साथ एक वर्टिकल शेप कैमरा आइलैंड देखने को मिलता है, जिसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट शामिल है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, Lava स्मार्टफोन Android 14 के साथ शिप हो सकता है और इसमें कथित तौर पर 6.52-इंच LCD HD+ (720×1,600 पिक्सल) 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले 269ppi पिक्सल डेंसिटी और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। ऐसा कहा गया है कि इसमें Mali G57 GPU और 4GB रैम के साथ UniSoC T750 चिपसेट मिलेगा। हैंडसेट 4GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट कर सकता है।

लावा युवा स्टार 4जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसमें स्क्रीन फ्लैश के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल हो सकता है।
Advertisement

लावा द्वारा Yuva Star 4G में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। फोन में फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करने और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है।
Advertisement

अफवाह है कि Lava Yuva Star को 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम हो सकती है, अंदाजन 7,000 और 8,000 रुपये के बीच।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.