• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Rs 6999 में लॉन्‍च हुआ Lava Yuva 4 स्‍मार्टफोन, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां

Rs 6999 में लॉन्‍च हुआ Lava Yuva 4 स्‍मार्टफोन, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां

Lava Yuva 4 : फोन में 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 50 मेगापिक्‍सल कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं।

Rs 6999 में लॉन्‍च हुआ Lava Yuva 4 स्‍मार्टफोन, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां

यह तीन कलर ऑप्‍शंस- ग्‍लॉसी वाइट, ग्‍लॉसी पर्पल और ग्‍लॉसी ब्‍लैक में आया है।

ख़ास बातें
  • Lava Yuva 4 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • 6999 रुपये हैं इंट्रोडक्‍टरी प्राइस
  • 4जीबी रैम दी गई है फोन में
विज्ञापन
Lava Yuva 4 launched : भारतीय ब्रैंड ‘लावा' ने ‘युवा' सीरीज में एक नया और बहुत सस्‍ता स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम Lava Yuva 4 है। फोन में 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 50 मेगापिक्‍सल कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं। यह तीन कलर वेरिएंट्स में आता है और 64 जीबी व 128 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज ऑफर करता है। Lava Yuva 4 में प्रीमियम ग्‍लॉस बैक डिजाइन दिया गया है। यूनिसॉक का प्रोसेसर इस फोन में है। 
 

Lava Yuva 4 Price in India 

Lava Yuva 4 को दो रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट- 4+64GB और 4+128GB में लाया गया है। इसके शुरुआती दाम 6999 रुपये है। फोन को लावा के रिटेल आउटलेट्स से लिया जा सकेगा। 
 

Lava Yuva 4 Specifications, features 

Lava Yuva 4 में 6.56 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्त्‍ज तक है। यह तीन कलर ऑप्‍शंस- ग्‍लॉसी वाइट, ग्‍लॉसी पर्पल और ग्‍लॉसी ब्‍लैक में आया है। फोन का बैक काफी प्रीमियम दिखाई देता है और कैमरा मॉड्यूल चौकोर दिया गया है। 

Lava Yuva 4 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इसमें यूनिसॉक का T606 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। रैम को वर्चुअली और 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन का इंटरनल स्‍टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। 

5 हजार एमएएच की बैटरी Lava Yuva 4 स्‍मार्टफोन में दी गई है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है और किसी दूसरे यूआई की लेयर इसमें नहीं है, जिससे स्‍टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलता है। 

अन्‍य खूब‍ियों में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, सिंगल स्‍पीकर इसमें दिया गया है। फोन के साथ कंपनी एक साल की वॉरंटी और घर पर फ्री सर्विस की पेशकश कर रही है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »