लावा ने लॉन्च किया नया 4जी वीओएलटीई बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 सितंबर 2016 09:37 IST
ख़ास बातें
  • लावा एक्स28 की कीमत 7,399 रुपये है
  • इस फोन में 5.5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
लावा ने एक्स सीरीज में अपना नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन एक्स28 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,349 रुपये है। लावा एक्स28 गोल्ड, सिल्वर व कॉफी कलर में मिलेगा। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन व कीमत की जानकारी के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

लावा एक्स28 12 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा यह ट्रांसलिट्रेट फ़ीचर के साथ आता है जिससे यूज़र आसानी से अंग्रेजी को अपनी मातृभाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
Advertisement

डुअल सिम सपोर्ट वाले लावा एक्स28 में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। लावा एक्स28 को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

लावा एक्स8 का डाइमेंशन 155x78x8.95 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। यह फोन 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lava, lava x28, lava x28 specification, lava x28 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.