Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी

Lava Virat V1 Pro 5G की बिक्री आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है, जबकि यह फोन बीते हफ्ते Virat लाइनअप में विस्तार के साथ लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Virat V1 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा मिलता है।
  • Lava Virat V1 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava Virat V1 Pro 5G की बिक्री आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है, जबकि यह फोन बीते हफ्ते Virat लाइनअप में विस्तार के साथ लॉन्च हुआ था। Lava के इस फोन में Unisoc चिपसेट दिया गया है। Virat V1 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। आइए Virat V1 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Virat V1 Pro 5G Sale

Lava Virat V1 Pro 5G आज यानी कि 31 अगस्त बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गया है। Lava Virat V1 Pro 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत ₹13,999 हो जाएगी। यह फोन सिक्किम मिडनाइट और स्पिति फ्रॉस्ट कलर में खरीदा जा सकता है।

Lava Virat V1 Pro 5G Features & Specifications

Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 260 ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Virat V1 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है।  यह स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Virat V1 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा और दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर शामिल है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 168.29 मिमी, चौड़ाई 77.64 मिमी, मोटाई 8.68 मिमी और वजन 207 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.