Lava Storm Play 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट

Lava Storm 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 13,499 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जून 2025 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Lava Storm Play 5G में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के साथ Storm Lite 5G को भी लाया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री Amazon और Lava के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी

इसकी बिक्री Amazon और कंपनी के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी

स्मार्टफोन मेकर Lava की Storm 5G में जल्द दो नए स्मार्टफोन जोड़े जाएंगे। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Lava Storm 5G को लगभग डेढ़ वर्ष पहले पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6080 दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। 

Lava ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि देश में जल्द ही Lava Storm Play 5G और Storm Lite 5G को लॉन्च किया जाएगा। Storm Play 5G में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इस चिपसेट के साथ देश में लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 बिल्ट-इन स्टोरेज होगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और Lava के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी।  Storm Play 5G और Storm Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च की तिथि के बारे में कंपनी की ओर से आगामी सप्ताहों में जानकारी दी जा सकती है। 
Advertisement

Lava Storm 5G का प्राइस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 13,499 रुपये का है। इसे ग्रीन और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6080 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
Advertisement

Storm 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ IPS 2.5D डिस्प्ले और 120 Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, OTG, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। हाल ही में Lava ने Bold N1 और Bold N1 Pro को पेश किया था। Bold N1 में 6.75 इंच का डिस्प्ले और Bold N1 Pro में 6.67 इंच का HD+ पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी है। ये स्मार्टफोन्स Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। 
Advertisement
  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.