Lava Agni 2 5G में होगा नया MediaTek Dimensity 7050 5G SoC, लीक हुई इमेज

मिड रेंज का यह स्मार्टफोन लगभग दो वर्ष पहले देश में लॉन्च किए गए Lava Agni 5G की जगह ले सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 मई 2023 15:47 IST
ख़ास बातें
  • इसमें AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • यह Lava Agni 5G की जगह ले सकता है
  • हाल ही में Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था

इसका प्राइस 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Lava Agni 2 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में नया MediaTek Dimensity 7050 5G SoC दिए जाने की पुष्टि हो गई है। यह स्मार्टफोन लगभग दो वर्ष पहले देश में लॉन्च किए गए Lava Agni 5G की जगह ले सकता है। 

एक नए लीक और लाइव इमेज से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिल रहा है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने Lava Agni 2 5G की लाइव इमेज और संभावित स्पेसिपिकेशंस एक ट्वीट में शेयर किए हैं। इसमें यह स्मार्टफोन सिल्वर ब्लू कलर ऑप्शन में बैक पैनल पर एक बड़े सेंटर अलाइंड सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है। यह Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए गए LCD डिस्प्ले पैनल से अपग्रेड होगा। इसमें 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Lava Agni 2 5G मिड रेंज का हैंडसेट होगा। इसका प्राइस 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकता है।  
Advertisement

कंपनी ने पहले ही इस स्मार्टफोन में नया MediaTek Dimensity 7050 5G SoC होने की पुष्टि कर दी है। टिप्सटर ने बताया है कि इसे 8 GB के RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह 10,000 रुपये से कम प्राइस वाली कैटेगरी में है। पिछले वर्ष के अंत में Lava ने देश में बजट स्मार्टफोन Lava X3 लॉन्च किया था। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi A1+ और Realme C33 जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर दे रहा है। इसका प्राइस 6,999 रुपये है। यह Arctic Blue, Charcoal Black और Luster Blue कलर्स में उपलब्ध है। 

Lava X3 में 6.53 इंच का IPS LCD और HD+ रिजॉल्यूशन है। इसमें क्वाडकोर Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate
  • Stock Android
  • Capable processor
  • 30W fast charging
  • Bad
  • Cameras need improvement
  • Lacks video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, MediaTek, Battery, Market, Storage, Lava, Price, Launch, Tweet, Demand
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.