सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें

यह फोन ऑक्टाकोर 6nm प्रोसेस पर बने UNISOC T765 चिपसेट से लैस है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 17:41 IST
ख़ास बातें
  • फोन को Champagne Gold और Royal Blue कलर्स में खरीदा जा सकता है।
  • यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है।
  • कंपनी ने इसके साथ बॉक्स में फास्ट चार्जर भी दिया है।

कंपनी ने इसके अंदर 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है।

Photo Credit: Lava

Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। फोन को ब्रांड ने इससे पहले 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया था। अब इसका 6GB + 128GB वेरिएंट लॉन्च किया गया है। फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ बॉक्स में फास्ट चार्जर भी दिया है। आइए जानते हैं नए Lava Bold N1 5G की कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Lava Bold N1 5G 6GB RAM + 128GB Price

Lava Bold N1 5G के नए 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 12,499 रुपये है। फोन को ऑफर के तहत Amazon से 11,999 रुपये के ऑफर प्राइस पर खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 1 मई से शुरू होगी। फोन को Champagne Gold और Royal Blue कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Lava Bold N1 5G 6GB RAM + 128GB Specifications

Lava Bold N1 5G के मेन स्पेसिफिकेशंस समान हैं। कंपनी ने इसके अंदर 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह LCD पैनल के साथ आता है जिसमें 1612 × 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन ऑक्टाकोर 6nm प्रोसेस पर बने UNISOC T765 चिपसेट से लैस है। साथ में Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 6GB रैम दी गई है जिसके साथ में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। फोन में 1TB तक मैमोरी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। 

यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 से लैस होकर आता है। लेकिन कंपनी इसके साथ 1 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देती है। फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। बॉक्स में यूजर को 10W का चार्जर दिया गया है। 

फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट आदि का विकल्प मिल जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  2. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  3. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  4. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  5. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  7. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  10. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.