Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। हालांकि, यह शुरुआती प्राइस है और इसमें बैंक ऑफर भी शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 15:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7060 है
  • Lava Bold 2 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा है

Photo Credit: Lava

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7060 दिया गया है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Lava Bold 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का  Sony प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Lava Bold 2 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। हालांकि, यह शुरुआती प्राइस है और इसमें बैंक ऑफर भी शामिल हैं। Lava Bold 2 5G को Feather White और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 19 मार्च से शुरू होगी। 

Lava Bold 2 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में इस स्मार्टफोन को 5 लाख प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। Lava Bold 2 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी कैमरा यूनिट में एकLED फ्लैश है। 

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.55 mm की है। पिछले महीने Lava Bold N2 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc SC9863A का इस्तेमाल किया गया है।  Lava Bold N2 में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.