Lava Blaze Pro 5G में होगा डुअल रियर कैमरा, 26 सितंबर को लॉन्च

कंपनी ने एक YouTube टीजर में Blaze Pro 5G में इसे 26 सितंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 19:45 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष देश में लॉन्च किए गए Lava Blaze Pro का 5G वेरिएंट है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इसे ब्लैक और ऑफ व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया जा सकता है

कम प्राइस रेंज वाले स्मार्टफोन सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Lava का Blaze Pro 5G जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष देश में लॉन्च किए गए Lava Blaze Pro का  5G वेरिएंट है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप एक LED फ्लैश होगा। Lava Blaze Pro के  4G वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये का था। 

कंपनी ने एक YouTube टीजर में Blaze Pro 5G में इसे 26 सितंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही इसके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। इसे ब्लैक और ऑफ व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इससे पहले एक टिप्सटर ने इसमें  इसमें 3.5 mm का ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन और USB Type-C पोर्ट भी मिलेगा। हाल ही में एक लीक में कहा गया था कि Lava Blaze Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया जा सकता है। इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है। 

इसके 4G वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये का था। इसमें 6.5 इंच कर्व्ड IPS डिस्प्ले HD+ (720x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Helio G37 SoC और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

हाल ही में Lava ने Blaze 2 Pro को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की जानकारी मिली है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी है जो 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे तीन कलर्स और 8 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके RAM को इनबिल्ट स्टोरेज के इस्तेमाल से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Blaze 2 Pro का प्राइस 9,999 रुपये है। इसे Thunder Black, Swag Blue और Cool Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में Lava के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कम प्राइस वाले सेगमेंट में कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.