Lava Blaze Duo 5G फोन Rs 2 हजार सस्ते में खरीदने का मौका, 64MP कैमरा, 8GB रैम जैसे हैं फीचर्स

Lava Blaze Duo 5G Android 14 के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2024 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Duo 5G में USB Type-C पोर्ट है।
  • फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W चार्जिंग के साथ आती है।
  • इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है।

Lava Blaze Duo 5G फोन Celestial Blue और Arctic White कलर्स में आता है।

Lava Blaze Duo 5G फोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन में दो डिस्प्ले मिलते हैं और साथ ही कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में 64MP का मेन कैमरा है और Dimensity 7025 चिपसेट लगा है। फोन अब खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी खरीद पर ऑफर भी दिए हैं जिनसे कि आप सस्ते में इस नए नवेले फोन को पर्चेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Lava Blaze Duo 5G Sale, Offers

Lava Blaze Duo 5G फोन अब सेल के लिए उपलब्ध है। इसे Amazon.in से खरीदा जा सकता है जिस पर लॉन्च ऑफर्स भी दिए गये हैं। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये बताई गई है। लेकिन HDFC बैंक कार्ड होल्डर्स इस फोन पर Rs 2000 का सीधा डिस्काउंट पा सकते हैं। जिससे फोन की प्रभावी कीमत 14,999 रुपये हो जाती है। वहीं, 8 जीबी वेरिएंट को 17,999 रुपये की बजाए 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन Celestial Blue और Arctic White कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Lava Blaze Duo 5G Specifications

डुअल-सिम Lava Blaze Duo 5G Android 14 के साथ आता है। फोन में 6.67-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, रियर पैनल पर एक छोटा 1.58-इंच (228x460 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। हैंडसेट MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी शूट शामिल है। फोन में फ्रंट साइड में 16 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।
Advertisement

Lava Blaze Duo 5G में USB Type-C पोर्ट है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W चार्जिंग के साथ आती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। कंपनी का दावा है कि धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए हैंडसेट को IP64 रेटिंग मिली है। इसकी मोटाई 8.45 mm और वजन 186 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.