Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च: इस 'बजट' फोन में हैं 2 स्क्रीन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Lava Blaze Duo 3 को भारत में डुअल-स्क्रीन डिजाइन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Android 15 के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Duo 3 में फ्रंट और रियर AMOLED डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर और Android 15
  • 16,999 रुपये में डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च

Lava Blaze Duo 3 का इंडिया प्राइस 16,999 रुपये है

Photo Credit: Lava

Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Blaze Duo 3 लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने डुअल-स्क्रीन डिजाइन को लेकर चर्चा में है, जो इस प्राइस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है। Lava Blaze Duo 3 में फ्रंट के साथ-साथ रियर साइड पर भी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह सेकेंडरी स्क्रीन नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा प्रीव्यू जैसे कामों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है और इसमें 120Hz डिस्प्ले, Dimensity सीरीज प्रोसेसर और Android 15 जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

Lava Blaze Duo 3 price in India, availability

Lava Blaze Duo 3 को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन आज, 19 जनवरी से Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे Moonlight Black और Imperial Gold रंगों में पेश किया गया है।

Advertisement

Lava Blaze Duo 3 specifications

Lava Blaze Duo 3 के फ्रंट में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर 1.6 इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इस रियर स्क्रीन की मदद से यूजर्स बिना मेन डिस्प्ले ऑन किए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं और रियर कैमरे से सेल्फी लेते वक्त प्रीव्यू भी देख सकते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB LPDDR5 RAM मिलती है, जिसके साथ 6GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है। Lava ने कहा है कि इस फोन को एक Android OS अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

Advertisement

Lava Blaze Duo 3 में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony IMX752 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि फोन की सेकेंडरी रियर डिस्प्ले को मेन कैमरे के साथ सेल्फी प्रीव्यू के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Lava फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी मोटाई 7.55mm है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.