Lava Blaze Curve 5G स्‍मार्टफोन में होगी 8GB रैम, तगड़ा प्रोसेसर! कीमत का खुलासा, जानें

अपकमिंग लावा फोन में 8 जीबी रैम दी जाएगी। स्‍टोरेज के मामले में यह 128 जीबी और 256 जीबी मॉडलों के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 16:33 IST
ख़ास बातें
  • लावा का नया स्‍मार्टफोन जल्‍द भारत में होगा लॉन्‍च
  • Lava Blaze Curve 5G में होगी 8 जीबी रैम
  • 16 से 19 हजार की प्राइस रेंज में इसे लाया जा सकता है

नए लावा फोन में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले होगा, जो 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

Photo Credit: @passionategeekz

भारतीय स्‍मार्टफोन ब्रैंड लावा (Lava) जल्‍द मार्केट में एक नई डिवाइस लॉन्‍च करने वाला है। इसका नाम होगा- Lava Blaze Curve 5G, जिसकी माइक्रोसाइट भी एमेजॉन पर लाइव हो गई है। यह एक 5जी स्‍मार्टफोन होगा, जिसे मार्च के पहले सप्‍ताह में लाया जा सकता है। इस डिवाइस को लेकर कुछ नई जानकारियां आई हैं। एक जानेमाने टिप्‍सटर ने अपने ट्वीट में Lava Blaze Curve 5G के कुछ स्‍पेक्‍स शेयर करते हुए कीमत का अनुमान लगाया है। 

टिप्‍सटर पराग गुगलानी @passionategeekz ने अपकमिंग लावा स्‍मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्‍पेक्‍स को लीक किया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक लेटेस्‍ट पोस्‍ट में पराग का कहना है कि Lava Blaze Curve 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर होगा। यह प्रोसेसर Lava Agni 2 स्‍मार्टफोन में भी दिया गया था। 
 

पराग का कहना है कि अपकमिंग लावा फोन में 8 जीबी रैम दी जाएगी। स्‍टोरेज के मामले में यह 128 जीबी और 256 जीबी मॉडलों के साथ आएगा। 
Advertisement

Antutu बेंचमार्क में Lava Blaze Curve 5G को 550K पॉइंट्स मिले। यह फोन 2 कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा। पराग का कहना है कि नया लावा फोन 16 हजार से 19 हजार रुपये की प्राइस रेंज में आएगा। कुछ यही प्राइस Lava Agni 2 के लिए भी तय किए गए थे, जिसे लोगों ने पसंद किया था। 

पहले आई रिपोर्टों में दावा किया जा चुका है कि नए लावा फोन में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले होगा, जो 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें सोनी के सेंसर वाला मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। यह 64 मेगापिक्‍सल का हो सकता है। माना जाना चाहिए कि अगले कुछ दिनों में इस फोन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आएंगी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.