Lava Blaze AMOLED 2 5G आज हो रहा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत और कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Lava आज यानी कि 11 अगस्त को भारत में Lava Blaze AMOLED 2 5G को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 09:17 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन होगा।
  • Lava Blaze AMOLED 2 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Lava Blaze AMOLED 2 5G एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा।

Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Lava

Lava आज यानी कि 11 अगस्त को भारत में Lava Blaze AMOLED 2 5G को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके रियर डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में आएगा, जिसका रियर पैनल फ्लैट है। कंपनी ने फोन में ऊपर की ओर रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है। यह फोन अपनी कीमत में सबसे स्लिम फोन होगा। यहां हम आपको Lava Blaze AMOLED 2 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Blaze AMOLED 2 5G Price

Advertisement

Lava आज यानी कि 11 अगस्त, 2025 को भारत में Lava Blaze AMOLED 2 5G को लॉन्च करने वाला है। Lava Blaze AMOLED 2 5G भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे स्लिम होगा, जिससे इसकी अनुमानित कीमत का पता चला है। यह फोन फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक जैसे दो कलर्स में उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी घर पर फ्री सर्विस भी प्रदान करेगी।

Lava Blaze AMOLED 2 5G Specifications (Expected)


Lava ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में Lava Blaze AMOLED 2 5G के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। Blaze AMOLED 2 5G व्हाइट कलर के बैक पैनल और ब्लैक कलर के रेकटेंगुलर कैमरा आइलैंड से लैस है। रियर पैनल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश है। Lava का लोगो नीचे बाएं ओर दिया गया है।

फेसबुक पोस्ट के अनुसार, Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 6GB वर्चुअल मेमोरी और 128GB UFS 3.1 इनिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला ड्यूल कैमरा होगा। ब्लेज एमोलेड 2 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा। आगामी फोन की मोटाई लीनिया डिजाइन के साथ 7.55mm होगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर होगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7060

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.