Lava Agni 4 अगले महीने होगा भारत में पेश, जानें क्या हैं खासियतें

Lava अगले महीने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 15:49 IST

Lava Agni 4 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: X/Lava

Lava अगले महीने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लॉन्च करने जा रहा है। हाल ही में आए टीजर से पता चला है कि आगामी फोन में मेटल बॉडी और मेटैलिक फिनिश वाले बटन दिए जाएंगे, जो पिछले मॉडल के मुकाबले में डिजाइन में एक बड़ा अपग्रेड है। इससे पहले लीक में स्पेसिफिकेशन और अनुमानित कीमत का खुलासा भी हो चुका है। यहां हम आपको Lava Agni 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Agni 4 होगा नवंबर में पेश

Lava ने पुष्टि की कि Lava Agni 4 नवंबर में भारत में लॉन्च होगा। कंपनी के X पोस्ट में लिखा है कि "मैटल से तैयार, क्योंकि प्लास्टिक के सपने चकनाचूर हो जाते हैं।" इससे संकेत मिलता है कि फोन में एक प्रीमियम मेटल डिजाइन होगा, जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। इससे पता चला है कि हैंडसेट में एक मेटैलिक मिडल फ्रेम हो सकता है। पोस्ट के साथ दी गई फोटो में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को मेटैलिक फिनिश के साथ नजर आया है। इसके अलावा रियर की ओर एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड भी नजर आ रहा है जो मेटैलिक फिनिश वाला होगा।

Lava Agni 4 Design

इससे पता चला है कि फोन में मेटैलिक मिडिल फ्रेम हो सकता है। पोस्ट के साथ दी गई फोटो में मेटैलिक फिनिश वाले पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर नजर आ रहे हैं। रियर की ओर एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड की भी दिखता है जो मेटैलिक फिनिश वाला हो सकता है।

Advertisement

Lava Agni 4 Specifications

Lava Agni 4 में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका  फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट से लैस हो सकता है। इस स्मार्टफोन में UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप होने की संभावना है। कीमत की बात करें तो Lava Agni 4 की भारत में कीमत लगभग 25,000 रुपये होने की संभावना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.