Lava Agni 2 5G Launched : 8GB रैम, 5 कैमरे, 4700mAh बैटरी और कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ लावा का 5G स्‍मार्टफोन 20 हजार से कम में लॉन्‍च

Lava Agni 2 5G : डेबिट/क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को फ्लैट 2000 हजार रुपये का डिस्‍काउंट मिलेगा, जिसके बाद कीमत 19,999 रुपये हो जाती है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 मई 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • लावा के इस स्‍मार्टफोन की कीमत 19999 रुपये है
  • हालांकि इसके लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा
  • फोन को 24 मई से एमेजॉन पर खरीदा जा सकेगा

Lava Agni 2 5G : ‘लावा अग्नि 2 5जी’ में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (2220x1080 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava Agni 2 5G (लावा अग्‍नि 2 5जी) स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह नवंबर 2021 में लॉन्च किए गए Lava Agni 5G का सक्‍सेसर है। पिछले कई दिनों से कंपनी अपने नए फोन के बारे में जानकारी दे रही थी। Lava Agni 2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह खूबी इसलिए खास हो जाती है क्‍योंकि फोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया जा रहा है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 5G प्रोसेसर दिया गया है। बैक साइड में एक बड़े गोलाकार मॉड्यूल में 4 कैमरे लगाए गए हैं। 
 

Lava Agni 2 5G की भारत में कीमत और उपलब्‍धता 

यह स्‍मार्टफोन सिंगल विरिडियन कलर ऑप्शन में आता है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस Lava Agni 2 5G की कीमत भारत में 21,999 रुपये है। 24 मई की सुबह 10 बजे से इसे एमेजॉन पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि किसी भी बड़े बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को फ्लैट 2000 हजार रुपये का डिस्‍काउंट मिलेगा, जिसके बाद कीमत 19,999 रुपये हो जाती है। 
 

Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल नैनो सिम सपोर्ट वाले ‘लावा अग्नि 2 5जी' में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (2220x1080 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। कहा जाता है कि यह डिस्प्ले एचडीआर, एचडीआर 10 और एचडीआर 10+ को सपोर्ट करता है। जैसाकि हमने बताया इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। भारत में इस प्रोसेसर के साथ यह पहला फोन है। यह स्टॉक एंड्रॉयड 13 पर चलता है यानी प्‍योर एंड्रॉयड एक्‍सपीरियंस ऑफर करता है। लावा का कहना है कि Agni 2 5G के यूजर्स को 3 साल तक हर तिमाही सिक्‍योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। कंपनी ने Android 14 और Android 15 में अपग्रेड का आश्वासन भी दिया है।

फोन में बैक साइड पर 4 कैमरे हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल का सेंसर प्रमुख है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 16MP का है। दावा है कि फोन की 8जीबी रैम को वर्चुअल एक्सपेंशन सपोर्ट से 16 जीबी तक ले जाया जा सकता है। 
Advertisement

Lava Agni 2 5G में 4,700mAh बैटरी है, जो 66W वायर्ड फास्ट-चार्जिंग एडेप्टर से लैस है। दावा है कि 16 मिनट में फोन की बैटरी जीरो से 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। यह स्‍मार्टफोन 5G के 13 बैंड को सपोर्ट करता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में दिया गया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate
  • Stock Android
  • Capable processor
  • 30W fast charging
  • Bad
  • Cameras need improvement
  • Lacks video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.