Kia ने बढ़ाई कारों की कीमतें, Seltos, Sonet और Carens हुईं महंगी

Kia Motors ने भारतीय बाजार में 1 अप्रैल, 2024 से Kia Seltos, Kia Sonet और Kia Carens समेत लोकप्रिय कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मार्च 2024 15:29 IST
ख़ास बातें
  • भारत में अपनी शुरुआत के बाद से Kia India ने जमकर ग्रोथ की है।
  • Kia Seltos की 6,13,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  • Kia Sonet 3,95,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर है।

Kia Seltos में 6 एयरबैग्स हैं।

Photo Credit: Kia

Kia Motors ने भारतीय बाजार में 1 अप्रैल, 2024 से Kia Seltos, Kia Sonet और Kia Carens समेत लोकप्रिय कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। निर्माता का कहना है कि यह कदम कमोडिटी की कीमतों और संबंधित सप्लाई चेन लागत में बढ़ोतरी के चलते उठाया गया है। अधिकतर कार निर्माताओं ने साल की शुरुआत में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इस साल पहली बार किसी ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी की शुरुआत है।

Kia India के नेशनल हेड (सेल्स और मार्केटिंग) हरदीप सिंह बरार ने बताया कि कमोडिटी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, एक्सचेंज रेट और बढ़ती इनपुट लागत के चलते कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद कंपनी ग्रोथ कर रही है, जिसके साथ ग्राहक बिना किसी वित्तीय बोझ के अपनी पसंदीदा Kia कारें खरीद पाएंगे।

भारत में अपनी शुरुआत के बाद से Kia India ने जमकर ग्रोथ की है। घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में कुल मिलाकर लगभग 1.16 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हुई है। अब तक Seltos की 6,13,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है, जिसके साथ यह एसयूवी पहले पायदान पर है, इसके बाद Sonet 3,95,000 से ज्यादा यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर और Carens 1,59,000 इकाइयों के साथ तीसरे स्थान पर है।

बीते महीने Kia India ने अपने कुल 20,200 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इनमें Kia Sonet 9,102 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल बना है और उसके बाद 6,265 यूनिट्स के साथ Seltos और 4,832 Carens के साथ कैरेंस तीसरे स्थान पर रही।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia India, Kia Motors, Kia Seltos, Kia Sonet, Kia Carens

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.