Karbonn ने इस स्मार्टफोन को ऐसे लोगों के लिए बताया है कि जो अपने फैसले स्वतंत्र तौर पर लेते हैं और स्टाइल के साथ वैल्यू को महत्व देते हैं। इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की संभावना है
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस या प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है
देश के स्मार्टफोन मार्केट में Karbonn Mobiles की जल्द वापसी हो रही है। Karbonn Mobiles का पिछला स्मार्टफोन 2019 में लॉन्च हुआ था। इसके बाद से कंपनी ने अपना बिजनेस समेट दिया था। Karbonn Mobiles ने एक नए 5G स्मार्टफोन के साथ इस मार्केट में वापसी की तैयारी की है। Karbonn Rebel 5G के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का भी पता नहीं चला है। Karbonn Rebel 5G के टीजर के सामने आने के बाद इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की संभावना है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Karbonn Rebel 5G के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस लिस्टिंग से देश के इस ब्रांड की स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्षों के बाद वापसी की जानकारी मिली है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस या प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस माइक्रोसाइट पर दिए गए कुछ स्लोगन्स से इसे सामान्य स्मार्टफोन्स के एक विकल्प के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है।
Karbonn ने भी इस स्मार्टफोन को ऐसे लोगों के लिए बताया है कि जो अपने फैसले स्वतंत्र तौर पर लेते हैं और स्टाइल के साथ वैल्यू को महत्व देते हैं। हालांकि, Karbonn Rebel 5G के स्पेसिफिकेशंस और अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का भी पता नहीं चला है। Karbonn Rebel 5G के टीजर के सामने आने के बाद इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की संभावना है। दिल्ली के Jaina Group और बेंगलुरु के UTL Group के ज्वाइंट वेंचर Karbonn का बिजनेस स्मार्टफोन्स, फीचर फोन्स और टैबलेट्स से जुड़ा था। भारत में Google के Android One अभियान में शामिल होने वाली देश की चुनिंदा कंपनियों में यह शामिल थी।
देश में Karbonn Sparkle V शुरुआती Android One स्मार्टफोन्स में शामिल था। Karbonn Mobiles ने मई 2018 में Karbonn Frames S9 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच (720 x 1,280 पिक्सल्स) HD IPS डिस्प्ले था। इसमें क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया था। Karbonn Frames S9 के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ था। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में डुअल Twinfie कैमरा दिया गया था। Karbonn Frames S9 में 2,900 mAh की बैटरी दी गई थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।