कार्बन के9 स्मार्ट लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2016 16:06 IST
कार्बन ने नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के9 स्मार्ट 3,990 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन रिटेल स्टोर में उपलब्ध है।

कार्बन के9 स्मार्ट एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है और यह 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है जो डिवाइस की सबसे अहम खासियतों में से एक है। कंपनी ने बताया है कि हैंडसेट 12 भारतीय भाषाओं को सिस्टम स्तर पर सपोर्ट करेगा। वहीं, फोन कॉन्टेक्ट को 11 भारतीय भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है। कार्बन अपने के9 स्मार्ट हैंडसेट के जरिए अंग्रेजी नहीं बोलने वाले यूज़र को लुभाने की कोशिश कर रही है।

कार्बन के9 स्मार्ट हैंडसेट में क्रिकबज़ ऐप पहले से इंस्टॉल होगा। इसमें न्यूज़हंट ऐेप और 11 भाषाओं में मैगज़ीन भी उपलब्ध होंगे।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाले कार्बन के9 स्मार्ट हैंडसेट में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कार्बन के9 स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन की बैटरी 2300 एमएएच की है। यह 3जी हैंडसेट है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.