Karbonn Aura Note 2 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने अपना नया स्मार्टफोन Karbonn Aura Note 2 लॉन्च किया है। कार्बन ऑरा नोट 2 को कॉफी-शैंपेन और ब्लैक-शैंपेन रंग में 6,490 रुपये में बेचा जाएगा।

Karbonn Aura Note 2 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए Aura Note 4G का अपग्रेड है
  • इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने अपना नया स्मार्टफोन Karbonn Aura Note 2 लॉन्च किया है। कार्बन ऑरा नोट 2 को कॉफी-शैंपेन और ब्लैक-शैंपेन रंग में 6,490 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि कार्बन ऑरा नोट 2 इंटिग्रेटेड फैशन ऐप के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र किसी भी कपड़े की तस्वीर क्लिक करके उसके बारे में ऑनलाइन जांच सकते हैं। शुरुआती जानकारी से ऐसा लगता है कि यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए Aura Note 4G का अपग्रेड है।

Karbonn Aura Note 2 में 5.5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर ग्राहक 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।

कार्बन ऑरा नोट 2 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं। बैटरी 2900 एमएएच की है।

इससे पहले कंपनी ने कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस को 5,790 रुपये में लॉन्च किया गया था। कार्बन के इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत बैटरी है जो इसके नाम से ही प्रतीत होता है। कार्बन के इस हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Near-stock Android UI
  • Decent performance
  • कमियां
  • No fingerprint sensor
  • Charging takes a long time
  • Spammy preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »