Karbonn A41 Power भारत में लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ए41 पावर लॉन्च कर दिया है। कर्बन ने इसी महीने देश में ऑरा नोट प्ले बजट फोन भी लॉन्च किया है जो बड़े स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ आता है। कार्बन ऑरा नोट प्ले की कीमत 7,500 रुपये है। अभी स्मार्टफोन की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 अगस्त 2017 15:21 IST
ख़ास बातें
  • कार्बन ए41 पावर की कीमत 4,099 रुपये है
  • इस फोन में 2300 एमएएच बैटरी है
  • स्मार्टफोन में 2300 एमएएच की बैटरी है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ए41 पावर लॉन्च कर दिया है। कर्बन ने इसी महीने देश में ऑरा नोट प्ले बजट फोन भी लॉन्च किया है जो बड़े स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ आता है। कार्बन ऑरा नोट प्ले की कीमत 7,500 रुपये है। अभी स्मार्टफोन की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। Karbonn A41 Power को आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च का ऐलान नहीं किया गया है।

कार्बन ए41 पावर 4जी सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 4,099 रुपये है। फोन ब्लैक-शैंपेन, ब्लैक-रेड और व्हाइट-शैंपेन कलर वेरिएंट में आता है। फोन में आगे की तरफ़ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं जबकि दांयीं तरफ़ पावर व वॉल्यूम बटन हैं। स्मार्टफोन में रियर पर कैमरे को देखा जा सकता है। कार्बन ए41 पावर के रियर पर बांयें कोने में कैमरा सेंसर है।

कार्बन ए41 पावर में 4 इंच 800x480 पिक्सल डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी दिया गया है। स्मार्टफोन की स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफ़ी की बात करें तो ए41 पावर में फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में पैनोरमा और स्माइल शॉट जैसे फ़ीचर हैं। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी है जिससे 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 2जी नेटवर्क पर 8 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए कार्बन ए41 पावर में 4जी वीओएलटीई के अलावा, 3जी, 2जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन हॉटस्पॉट, माइक्रो यूएसबी और रेडियो एफएम जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन x12 मिलीमीटर है। जबकि वज़न 130 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.