3,500mAh बैटरी के साथ JioPhone Next भारत में लॉन्च, 1,999 रुपये में फोन बनाएं अपना...

JioPhone Next की कीमत भारत में 6,499 रुपये है। इस फोन आप बिना किसी ईएमआई के आसानी से खरीद सकते हैं। लेकिन कंपनी ने फोन के साथ Easy EMI विकल्प भी पेश किया है, जिसमें ग्राहक 1,999 रुपये (501 रुपये की प्रोसेसिंग फीस) की शुरुआती कीमत के साथ फोन को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 18:52 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone Next Pragati ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है
  • जियो फोन नेक्स्ट में दी गई है 3,500mAh की बैटरी
  • Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर से लैस है फोन
Reliance और Google कंपनी के JioPhone Next एंट्री लेवल बजट स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन खरीद के लिए दिवाली से उपलब्ध होने वाला है और फोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। रिलायंस ने इस फोन के लिए easy EMI प्लान्स का ऐलान किया है, जो कि ग्राहकों को 1,999 रुपये देकर फोन खरीदने की सुविधा प्रदान करेगा। 300 रुपये प्रति महीना की शुरुआती कीमत के साथ ईएमआई शुरू होती है। जियोफोन नेक्स्ट Pragati ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो कि खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया Android आधारित सॉफ्टवेयर है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर और Translate Now जैसे फीचर्स से लैस है।
 

JioPhone Next price in India, availability

JioPhone Next की कीमत भारत में 6,499 रुपये है। इस फोन आप बिना किसी ईएमआई के आसानी से खरीद सकते हैं। लेकिन कंपनी ने फोन के साथ Easy EMI विकल्प भी पेश किया है, जिसमें ग्राहक 1,999 रुपये (501 रुपये की प्रोसेसिंग फीस) की शुरुआती कीमत के साथ फोन को खरीद सकते हैं, बाकि का बैलेंस ईएमआई के रूप में अदा किया जा सकता है।
Advertisement

Reliance Jio ने कंफर्म किया है कि जियोफोन नेक्स्ट को 4 नवंबर दिवाली से खरीदा जा सकता है। इस फोन को खरीदने के लिए आपको अपने नजदीकी Jio Mart digital रीटेलर पर जाना होगा या फिर आप वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर भी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 7018270182 व्हाट्सऐप नंबर पर ‘Hi' का मैसेज भेजना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन मैसेज ग्राहक को भेज दिया जाएगा। जिसके बाद ग्राहक अपने नजदीकी JioMart रीटेलर के जरिए फोन को खरीद सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि उन्होंने जियोफोन नेक्स्ट तक ग्राहकों की पहुंच को आसान बनाने के लिए पूरे भारत में 30,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स के साथ साझेदारी की है। इसमें पेपरलेस डिजिटल फाइनेंसिंग विकल्प भी उपलब्ध है, जो देश के दूर-दराज के कोनों तक फैला हुआ है।  
Advertisement

EMI प्लान 18 महीने और 24 महीने के लिए उपलब्ध हैं। ये प्लान जियो की ओर से वॉयस और डेटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं, इसलिए यूजर्स उन कैरियर प्लान्स को चुन सकते हैं जो उनके लिए बेस्ट हो। कंपनी जियोफोन नेक्स्ट ग्राहकों को Always-on plan Large plan, XL plan और XXL plan ऑफर करती है।

Always-on plan – इस प्लान में ग्राहकों को 24 महीने तक के लिए 300 रुपये प्रति महीने की ईएमआई प्राप्त होगी या फिर 18 महीने वाली ईएमआई में आपको हर महीने 350 रुपये देने होंगे। इस ईएमआई में जियोफोन नेक्स्ट यूज़र्स को 5 जीबी डाटा और 100 मिनिट्स हर महीने मिलेंगे।
Advertisement

Large plan – इस प्लान में ग्राहकों को 24 महीने के लिए 450 रुपये प्रति महीना देना होगा या फिर 18 महीने तक 500 रुपये देने होंगे। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
Advertisement

XL plan – इस प्लान में ग्राहकों को 24 महीने के लिए 500 रुपये प्रति महीना देना होगा या फिर 18 महीने तक 550 रुपये। इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

XXL plan – इस प्लान में ग्राहकों को 24 महीने के लिए 550 रुपये प्रति महीना देना होगा या फिर 18 महीने तक 600 रुपये। इस प्लान में प्रतिदिन 2.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। ईएमआई प्लान के लिए ग्राहकों को 501 रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी।
Advertisement
 

JioPhone Next specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो JioPhone Next फोन Pragati OS पर काम करता है। इसमें 5.45 इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, इसके साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन 1.3GHz Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी और 33 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा फीचर्स में पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड और प्रीलोडेड कस्टम इंडिया-ऑगमेंटेड रियलिटी फिल्टर शामिल हैं। फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई और डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट दिया गया है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। जियोफोन नेक्स्ट ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ आता है।

JioPhone Next गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, जो यूज़र्स को “open app” और “manage settings” जैसी कमांड का जवाब देकर स्मार्टफोन को ऑपरेट करने में मदद करेगा। इसमें ‘Read Aloud' फीचर भी मौजूद है जो यूज़र्स के लिए ऑन-स्क्रीन कॉन्टेंट पढ़ता है। यह यूज़र्स को उस भाषा में कॉन्टेंट सुनएगा, जिसे वे समझ सकते हैं। अंत में, जियोफोन नेक्स्ट एक ‘Translate' फंक्शन के साथ भी आता है, जो यूज़र को यूज़र की पसंद की भाषा में किसी भी टेक्स्ट को ट्रांसलेट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.