Jio Phone Next भारत में 10 सितंबर को होगा लॉन्च, ये हो सकती हैं फोन की खूबियां...

Reliance ने AGM के दौरान ऐलान किया था कि Jio Phone Next स्मार्टफोन 10 सितंबर या फिर गणेश चतुर्थी को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि कंपनी अपने रीटेल्स पार्टनर्स के साथ फोन की सेल को लेकर बातचीत कर रही है।

Jio Phone Next भारत में 10 सितंबर को होगा लॉन्च, ये हो सकती हैं फोन की खूबियां...
ख़ास बातें
  • Jio Phone Next में मिल सकता है 5.5 इंच का डिस्प्ले
  • 2 जीबी या फिर 3 जीबी रैम के साथ आ सकता है जियो फोन नेक्स्ट
  • फोन में मिल सकता है सिंगल कैमरा
विज्ञापन
Jio Phone Next भारत में 10 सितंबर या फिर गणेश चतुर्थी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का ऐलान जून महीने में 44th Reliance Industries AGM के दौरान किया गया था। यह अल्ट्रा-अफोर्डेबल 4जी स्मार्टफोन है, जिसे Reliance Jio और Google द्वारा डेवलप किया गया था। जियोफोन नेक्स्ट की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन कुछ लीक्स के जरिए यह सामने आ चुकी है। जियोफोन नेक्स्ट गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस प्रदान करता है और इसमें वॉयस असिस्टेंट, ऑटोमैटिक री-अलाउड ऑफ स्क्रीन टेक्स्ट और लैंग्वेज ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मौजूद होंगे।
 

Jio Phone Next price in India, availability (expected)

Reliance ने AGM के दौरान ऐलान किया था कि Jio Phone Next स्मार्टफोन 10 सितंबर या फिर गणेश चतुर्थी को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि कंपनी अपने रीटेल्स पार्टनर्स के साथ फोन की सेल को लेकर बातचीत कर रही है। जियोफोन नेक्स्ट की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन लीक की मानें तो यह 3,499 रुपये हो सकती है।
 

Jio Phone Next specifications (confirmed and expected)

स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की बात करें, तो जियो फोन नेक्स्ट अल्ट्रा-अफोर्डेबल 4जी स्मार्टफोन है जो कि सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आता है। जियोफोन नेक्स्ट खासतौर पर यूज़र्स के लिए 2जी से 4जी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। जैसे कि हमने बताया यह फोन Read Aloud और Translate Now जैसे फीचर्स से लैस होगा। कंपनी का कहना है कि यह दोनों ही नए फीचर्स वेबपेज, ऐप्स, मैसेज और फोटोज़ पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फोन में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा। Google ने फोन के कैमरे में India-specific स्नैपचैट लेंस को इंटीग्रेड करने के लिए Snap के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, फोन में Google Play store व Google Play Protect प्रीलोडेड मिलेंगे।

पुरानी लीक के मुताबिक, JioPhone Next फोन Android 11 (Go edition) पर काम कर सकता है। इसमें 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm QM215 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी या फिर 3 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी या 32 जीबी eMMC 4.5 स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन की बैटरी 2,500 एमएएच की हो सकती है। जियोफोन नेक्स्ट 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट मिल सकता है। फोन में DuoGo और Google Camera Go प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  6. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  7. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  8. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  9. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  11. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  2. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  3. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  5. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  6. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  7. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  8. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  9. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  10. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »